Recent Posts

Breaking News

महिला ने पहली जॉब से जुड़ी अजीब सच्चाई बताई, Video में जो कहा; तुरंत होने लगा वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला ने पहली जॉब से जुड़ी अजबी सच्चाई बताई है।

video video, woman on first job video, aaj ka viral video  - India TV Hindi

पहली नौकरी शुरू करने वाले कई युवाओं के मन में छिपी चिंता और आत्म-संदेह को एक महिला ने खुलकर सामने रखा है। इंस्टाग्राम पर इश्प्रिया पारेख  ने वीडियो शेयर कर बताया कि पहली नौकरी कितनी अजीब लगती है। उन्होंने कहा, 'आप अपने पूरे अस्तित्व पर सवाल उठाने लगते हैं।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फ्रेशर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ishpriyaaa नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इश्प्रिया ने वीडियो में कहा, 'क्या हम इस बारे में बात कर सकते हैं कि आपकी पहली नौकरी असल में कितनी अजीब होती है? आप अचानक ऐसे लोगों के साथ मीटिंग्स में होते हैं जो आपकी उम्र से दोगुने हैं और वर्षों का अनुभव रखते हैं। आपसे उम्मीद की जाती है कि आप सब कुछ जानते होंगे। आपने जो ईमेल भेजा है, उस पर ओवरथिंक करते हैं। क्लाइंट का एक शब्द वाला जवाब आपदा जैसा लगता है। मैनेजर थोड़ा निराश दिखे तो आप अपने पूरे अस्तित्व पर सवाल उठाने लगते हैं। मैंने यह सब किया है।'  

युवाओं को दिया मैसेज 

उन्होंने आगे बताया कि अब पीछे मुड़कर देखने पर आधी चीजें इतनी गंभीर नहीं लगतीं। उस समय बस अनुभव की कमी के कारण वे बहुत तनावपूर्ण लगती थीं। इशप्रिया ने वर्तमान में पहली नौकरी कर रहे युवाओं को संदेश दिया, 'अगर आप अभी पहली नौकरी की चिंता से गुजर रहे हैं तो कृपया यह जान लें कि फ्रेशर होना और सब कुछ समझ न पाना कोई असफलता नहीं है। आप इसे पहली बार अनुभव कर रहे हैं। और विश्वास रखें, ऑफिस में आप अकेले नहीं हैं जो दिखावा कर रहे हैं कि वे सब कुछ जानते हैं।' यह वीडियो कई युवाओं के दिलों से जुड़ गया है। यूजर्स ने कमेंट किए कि उन्होंने भी इसी तरह की भावनाएं महसूस कीं। कुछ ने लिखा कि छोटी-छोटी गलतियों पर रात भर नींद नहीं आती थी, जबकि बाद में वे सामान्य लगने लगीं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा ​कि, 'बिल्कुल सही! पहली नौकरी वाकई बहुत डरावनी होती है।'

दूसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'कल मेरा पहला दिन है। मैं डरा हुआ था... इस रील के लिए धन्यवाद।'

तीसरे यूजर ने लिखा ​कि, 'मेरा पहला सप्ताह अभी-अभी समाप्त हुआ है और सच कहूं तो यह थोड़ा भारी लग रहा।'

चौथे यूजर ने लिखा ​कि, 'यह सुनकर मुझे थोड़ी राहत मिली है, यह जानकर कि हम सब एक ही पक्ष में हैं और सिर्फ मैं ही ऐसा महसूस नहीं कर रही हूं।'

पांचवें यूजर ने लिखा ​कि, 'मैं आपकी बात पूरी तरह समझ सकता हूं। मेरी पहली नौकरी भी डरावनी थी, खासकर जब मुझे सब कुछ पहली बार करना था।'

गौरतलब है कि, इससे पहले एक शख्स ने अमेरिका में जॉब मार्केट की कड़वी सच्चाई बताई थी, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। 

No comments