Recent Posts

Breaking News

सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान.

 

Explainer: सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा? मनजीत कौर से अंकित बालियान तक..., 2026 में इन चेहरों की गई जान

Social Media Influencer: पंजाब की मशहूर इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर की दर्दनाक मौत उससे ठीक पहले यूपी में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया पर पहचान बनाना अब खतरे से खाली नहीं रहा?

जानकारी के मुताबिक बीते कुछ महीनों में देशभर से ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जहां लोकप्रिय चेहरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. आइए एक-एक करके समझते हैं कि जनवरी से अगस्त 2026 के बीच किन-किन इन्फ्लुएंसर्स सोशल मीडिया हस्तियों के साथ क्या हुआ क्यों?

पंजाब की मनजीत कौर की मौत कैसे हुई?

चंडीगढ़ की रहने वाली पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के साथ जो हुआ वह बेहद दर्दनाक है. आरोप है कि करीब दो महीने पहले दो युवकों ने मिलने के बहाने बुलाकर उन्हें जबरन कार में बिठाया मोरिंडा की तरफ ले गए. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद उन्हें एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. एक रिपोर्ट के मुताबिक मनजीत के शरीर का करीब 90 फीसदी हिस्सा झुलस गया था, जिसके बाद 26 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हुई. पुलिस मनजीत की मां की शिकायत मिलने के बाद अब मामले की जांच कर रही है.

अंकित बालियान की हत्या का पूरा किस्सा क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के शामली जिले के रहने वाले हरियाणवी सिंगर, एक्टर यूट्यूबर अंकित बालियान की पहचान उनके गाने "भरी कोर्ट में गोली मारेंगे" से हुई थी. बीते 26 अगस्त की शाम जिम से बाहर निकलते ही 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उन्हें कुल 9 गोलियां लगीं थी. बताया जाता है कि हरियाणा के रोहतक-सोनीपत इलाके में सक्रिय रहे अंकित के यूट्यूब चैनल पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे वे जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे.

दिल्ली में इन्फ्लुएंसर मुस्कान की हत्या क्यों हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त के आखिरी हफ्ते में दिल्ली के तिलक नगर इलाके से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. यहां 21 साल की छात्रा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक की जांच के बाद शक की सुई उसके करीब डेढ़ साल पुराने दोस्त, जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान की तरफ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुस्कान ने खुद दरवाजा खोला था किसी से नजदीकी बढ़ने के शक में आकिब ने उसकी जान ले ली. वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन एक मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर पकड़ लिया गया था.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया क्यों?

पुलिस साइबर क्राइम अधिकारियों के मुताबिक सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर मौत का साया या हत्या का डर नहीं है. बीते दिनों हुई कुछ घटनाओं की जांच में पता चला है कि कई मामलों में हत्या या मौत की वजह निजी रंजिश, प्रेम-संबंध या पुरानी दुश्मनी थी. सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर पहचान का कोई कारण नहीं है. पुलिस अधिकारियों के मुता​बिक मनजीत कौर के मामले में लिव-इन रिलेशनशिप निजी विवाद की बात सामने आई है तो मुस्कान के मामले में जान-पहचान बिगड़ने का शक जताया जा रहा है. अंकित बालियान की हत्या में गैंगवार से जुड़े एंगल की जांच हो रही है. यानी सोशल मीडिया पर मशहूर होना इन घटनाओं की सीधी वजह भले न है लेकिन पहचान पब्लिक लाइफ की वजह से ये मामले ज्यादा सुर्खियां जरूर बटोर रहे हैं.

पुलिस प्रशासन की तरफ से क्या कार्रवाई हुई?

मनजीत कौर के मामले में परिवार का आरोप है कि घटना के दो महीने बाद तक हत्या के प्रयास का केस तक दर्ज नहीं हुआ जिस पर पंजाब पुलिस की कथित लापरवाही सवालों में है. वहीं दिल्ली पुलिस ने मुस्कान हत्याकांड में महज एक दिन के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में दबोच लिया था. अंकित बालियान मामले में भी पुलिस आरोपियों की तलाश गैंग के पुराने रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है. अंकित की पत्नी व पिता ने पुलिस को आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने को लेकर अल्टीमेटम दिया है.

No comments