‘बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल’: 23 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले DDC और SDO; नगर आयुक्त भी बदले

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के लिए देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में एक साथ 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव में कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
तबादला सूची में नगर निगमों और जिला प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। सरकार ने अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया है।
नगर निगमों में भी बदली जिम्मेदारी
दानापुर के SDO रहे अनिरुद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं IAS अधिकारी गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूर्णिया के पूर्व SDO तुषार कुमार को मधुबनी का नया DDC नियुक्त किया गया है। वहीं विग्नेश टीए को पूर्णिया का नया SDO बनाया गया है।
इन जिलों में नए DDC की तैनाती
सरकार ने जिला स्तर पर विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज को गति देने के लिए कई नए उप विकास आयुक्तों की नियुक्ति की है।
- श्रेया श्री — DDC, खगड़िया
- तुषार कुमार — DDC, मधुबनी
- आकांक्षा आनंद — DDC, सासाराम
- रोहित कर्दम / शिप्र विजयकुमार चौधरी — DDC, जमुई
- नेहा कुमारी — DDC, कटिहार
इसके अलावा प्रधुम्न सिंह यादव को निदेशक, उद्योग विभाग/खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी दी गई है। अंजली शर्मा को निदेशक, समाज कल्याण विभाग और कृष्ण चंद्र गुप्ता को महानिरीक्षक, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
इन अधिकारियों को बनाया गया नया SDO
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार कई महत्वपूर्ण अनुमंडलों में भी नए SDO नियुक्त किए गए हैं।
- विरूपाक्ष विक्रम सिंह — SDO, दानापुर
- प्रिया रानी — SDO, सासाराम
- कछिश बक्शी — SDO, पटना सिटी
- कृष्णा जोशी — SDO, बाढ़
- अजय यादव — SDO, बेगूसराय
- सैयद आदिल मोहसीन — SDO, मढ़ौरा
- प्रेम कुमार — SDO, हवेली खड़गपुर
- सूरज कुमार — SDO, कटिहार
- जतिन कुमार — SDO, शेरघाटी
- के. परीक्षित — SDO, नौगछिया
- महेश कुमार — SDO, तारापुर
2022 से 2024 बैच तक के अधिकारी शामिल
इस प्रशासनिक फेरबदल में 2022 और 2023 बैच के IAS अधिकारियों के अलावा 2024 बैच के ट्रेनी अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है। सरकार ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालते हुए अपने-अपने क्षेत्र में प्रशासनिक कामकाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
इस फेरबदल को जिला और अनुमंडल स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
No comments