‘पत्नी को कैंसर है तेरे साथ फेरे लूंगा…’, 3 साल तक STF इंस्पेक्टर ने बहलाया, केस दर्ज

Gwalior news: एमपी के ग्वालियर शहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर शादीशुदा महिला को पत्नी बनाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निरीक्षक आनंद कुमार जाटव पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि आनंद पुत्र गेंदालाल जाटव से उसकी मुलाकात 2022 में हुई थी। उस दौरान पति से उसका केस चल रहा था। आनंद कुमार उस वक्त थाटीपुर थाने में एसआइ थे।
आनंद ने केस खत्म करने का भरोसा दिलाया था। इस आड़ में आनंद ने उसका मोबाइल नंबर मांगा और केस का हवाला देकर फोन पर उससे बातें शुरु की फिर उसे पत्नी बनाने का झांसा देकर 3 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी से साफ मना कर दिया। उसे धमकाया है कि अगर पुलिस से शिकायत की तो उसे मार देंगे।
पत्नी को कैंसर, मौत के बाद फेरे का वादा
पीड़ता पति से अलगाव होने की वजह से वह किराए का कमरा लेकर अलग रहती थी। आनंद 10 अक्टूबर 2022 की रात करीब 11 बजे पहली बार उसके कमरे पर आए और कहा तेरा मैटर निपटा दूंगा। रात का समय होने की वजह से उसने आनंद से जाने को कहा तो आनंद ने जाने से मना कर दिया और कहा मेरी पत्नी को कैंसर है वह कुछ ही दिनों तक जिंदा रहेगी। उसकी मौत के बाद तेरे से शादी करूंगा। यह झांसा देकर आनंद ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए।
सिपाही के मकान में किराए का कमरा दिलाया
पीड़िता ने बताया आनंद ने परिचित सिपाही के मकान में उसे किराए का कमरा दिलाया। अप्रैल 2025 तक आनंद ने कमरे पर आकर जल्दी ही शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद आनंद जाटव का तबादला एसटीएफ विंग भोपाल में हो गया। पीड़िता का कहना है अब उसने शादी की जिद की तो आनंद ने साफ मना कर दिया।
पीड़िता ने निरीक्षक पर शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायत पर निरीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है।- रश्मि सिंह भदौरिया, महिला थाना प्रभारी ग्वालियर
No comments