Recent Posts

Breaking News

42 के पुरुष और 46 उम्र की महिलाओं को क्यों है जरूरी हार्ट चेकअप कराना", जानिए इसकी असली वजह

h

Heart Health : मौजूदा समय में गलत खानपान और लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण लोग कई बड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर हार्ट से जुड़ी प्रोब्लेम्स होना आम बात है।

जैसा कि,आप जानते है कि हार्ट हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंगों में से एक है, जो खून को पंप करता है और ऑक्सीजन व पोषक तत्वों को पूरे शरीर में पहुंचाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब हार्ट स्वस्थ होता है, तो शरीर की बाकी अंग बेहतर ढंग से चलती है। लेकिन जब हार्ट की सेहत कमजोर होने लगती है, तो इसके लक्षण तुरंत नजर नहीं आते, जिससे समय पर इलाज नहीं हो पाता है। यही कारण है कि हार्ट हेल्थ को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। ऐसे में आइए जानते है किन लोगों को हार्ट चेकअप जरूर कराना चाहिए।

इन लोगों को हार्ट चेकअप जरूर कराना चाहिए

यहां पर दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में डॉ अजीत जैन ने हार्ट चेकअप को लेकर बात कही है। उनके अनुसार, हर किसी के लिए हार्ट की चेकअप जरूर कराना चाहिए। लेकिन कुछ खास लोगों के लिए यह और भी जरूरी हो जाती है।

खासतौर पर, 40 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों और 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को साल में एक बार हार्ट चेकअप जरूर कराना चाहिए, भले ही कोई लक्षण न हों।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल या मोटापा है, उनके लिए समय-समय पर जांच कराना और भी आवश्यक है।

डॉ अजीत जैन का मानना है कि, जिनके परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास है, जैसे- माता-पिता या भाई-बहनों को हार्ट की बीमारी रही हो, उन्हें और अधिक सतर्क रहना चाहिए।

स्मोकिंग और अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले लोगों को भी समय-समय पर हार्ट टेस्ट कराना चाहिए, क्योंकि ये आदतें हार्ट पर सीधा असर डालती हैं।

अक्सर देखा गया है कि लोग सिर्फ तब जांच कराते हैं जब कोई लक्षण नजर आता है, लेकिन हार्ट की बीमारियां कई बार चुपचाप बढ़ती हैं। इसलिए बेहतर है कि खतरे को पहले पहचानकर उससे बचाव किया जाए।

हार्ट चेकअप के दौरान इन चीजों का रखें ध्यान

  • हेल्दी डाइट लें।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें।
  • धूम्रपान और शराब से पूरी तरह बचें।
  • ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर की समय-समय पर जांच कराएं।
  • तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन या योग करें।
  • रोजाना कम से कम 8 घंटों की नींद लें।
  • साल में कम से कम एक बार हार्ट चेकअप जरूर कराएं।

No comments