Recent Posts

Breaking News

देवियों के दरबार 58.73 लाख रुपए चढ़ावा, श्रावण अष्टमी मेलों के चलते चौथे दिन दो लाख भक्तों ने टेका माथा

श्रावण अष्टमी मेले के तीसरे दिन प्रदेश के चार शक्तिपीठों में 58 लाख 73 हजार 682 रुपए का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। प्रदेश के शक्तिपीठों में सबसे अधिक श्रीनयनादेवी मंदिर में 25.60 लाख का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। श्रावण अष्टमी मेले के चौथे दिन रविवार को मां के दर्शनों के लिए प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 

चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, श्रीनयना देवी, ब्रजेश्वरी देवी, चामुंडा देवी मंदिर में दो लाख छह हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि चिंतपूर्णी मंदिर में तीसरे दिन 20 लाख 60 हजार 176 रुपए नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ है। 

रविवार को 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रीनयनादेवी मंदिर में तीसरे दिन 25 लाख 60 हजार 636 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया है। रविवार को श्रीनयनादेवी मंदिर में 90 हजार श्रद्धालुओं शीश नवाया। ज्वाला जी मंदिर में शनिवार को नौ लाख 75 हजार 83 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया गया। रविवार को मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। कांगड़ा स्थित ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में शनिवार को दो लाख 77 हजार 787 रुपए नकद चढ़ावा चढ़ाया गया है। चामुंडा देवी मंदिर में चौथे दिन रविवार को 11 हजार श्रद्धालुओं ने मईया के चरणों में शीश नवाया।

No comments