Recent Posts

Breaking News

'5 दिन से कमरे में बंद हूं और खुदकुशी के ख्याल आ रहे, बर्बाद कर दिया मेरा करियर'; यूट्यूबर पर भड़कीं निलंबित दारोगा अनु


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में आईं निलंबित महिला दारोगा अनु कालिस ने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी सफाई दी है।

यूट्यूब सेक्स चैट का प्रमोटर तक साबित करने का प्रयास किया। इस कृत्य से उनकी छवि विभागीय व सामाजिक स्तर पर खराब कर दी गई है। कहा कि पांच दिन से मैं कमरे में बंद हूं, जान देने का ख्याल मन में आ रहा है।'

अमित किल्होर को नसीहत देते हुए अनु ने कहा कि ' जिन कपड़ों को आपत्तिजनक बताया गया है, वह उनकी मां ने पसंद कर उसे खुद दिलाया है। मैं एंग्लो-इंडियन लड़की हूं और रोमन कैथोलिक हूं। मेरे समाज में इसे गलत नहीं माना जाता। मेरे माता पिता व भाई को इससे एतराज नहीं है, तो फिर आपको क्या एतराज है।'

इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर ने अपने यूट्यूब चैनल पर दारोगा अनु कालिस के एक इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर खबर प्रसारित की थी। इसमें सीएम योगी व यूपी पुलिस के डीजी को संबोधित करते हुए कहा था कि इससे सरकार व पुलिस की छवि खराब हो रही है। वीडियो प्रसारित होते ही डीजीपी ने एसएसपी मेरठ को जांच के आदेश दिए थे।

एसएसपी ने महिला दारोगा अनु कालिस को विभाग की इंटरनेट मीडिया पालिसी के उल्लंघन व पुलिस आचरण नियमावली के उल्लंघन का हवाला देकर निलंबित कर दिया था। इसके बाद से ही अनु को लेकर विभाग में चर्चाएं चल रही थीं। रविवार को फेसबुक लाइव आकर अनु ने अमित किल्होर को खूब खरी खोटी सुनाई। हालांकि दैनिक जागरण ऐसी किसी वीडियो व लाइव की पुष्टि नहीं करता।

अनु ने कहा कि सरकारी नौकरी कितनी मुश्किल से मिलती है? अब अमित उसके भाई से माफी मांग रहे हैं। इंस्टाग्राम से उसकी वीडियो भी डिलीट कर दी है। अनु ने कहा, अमित ने उसकी 25 साल की लाइफ बर्बाद कर दी। मूलरूप से प्रयागराज निवासी अनु ने कहा कि अमित ने उसकी मर्जी के बिना इंटरनेट से पर्सनल वीडियो और फोटो लेकर अपने अकाउंट पर बिना अनुमति के शेयर कर साइबर क्राइम किया है।

उसका पक्ष तक नहीं पूछा गया। उसकी फोटो भी बिना इजाजत चैनल पर सिर्फ व्यूज के लिए डाल दी। उसे अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। फैमिली को उल्टा-सीधा कहा जा रहा है। जो क्यूआर कोड वसूली का बताया जा रहा है वह उसके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब, शेयर व लाइक करने का है। यह छोटा सा चैनल फूड और फिटनेस का है। यह 10 साल से चल रहा है।

No comments