पंचायतों में 88% नागरिकों की E-KYC पूरी, ऑनलाइन व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता, मिल रही बेहतर सेवाएं

ई-परिवार से डिजिटल हुआ परिवार रजिस्टर; ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी, नागरिकों को मिल रही बेहतर सेवाएं
स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
प्रदेश की ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर ई-परिवार से डिजिटल कर दिया गया है। पंचायतों में 88 प्रतिशत सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना के बाद से ग्राम पंचायतों द्वारा स्थायी और बोनाफाइड निवासियों का परिवार-वार रिकॉर्ड भौतिक रजिस्टरों में संधारित किया जाता रहा है। इन रजिस्टरों के माध्यम से परिवार नकल जारी करने और प्रविष्टियों को अद्यतन करने जैसी सेवाएं दी जाती थीं, जिसके लिए नागरिकों को पंचायत कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ता था। साथ ही कागजी प्रक्रिया समय लेने वाली और त्रुटियों से भरी रहती थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वेब-आधारित अनुप्रयोग ई-परिवार पोर्टल (द्गश्चड्डह्म्द्ब1ड्डह्म्.द्धश्च. द्दश1.द्बठ्ठ) विकसित किया।
पंचायती राज विभाग निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि अभिलेखों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि ई-परिवार पोर्टल के अनुसार कुल 75,92,498 परिवार सदस्यों में से 66.39 लाख सदस्यों का ई-केवाईसी सत्यापन पूरा हो चुका है, जो लगभग 88 प्रतिशत है। इसके अलावा पोर्टल पर 19 लाख से अधिक पशुओं का विवरण दर्ज किया गया है और करीब 69 प्रतिशत सदस्यों के राशन कार्ड का एकीकरण भी पूर्ण किया जा चुका है। पंचायती राज विभाग निदेशक राघव शर्मा ने बताया कि अन्य प्रणालियों से जोडऩे की प्रक्रिया जारी है। सरकार शेष अभिलेखों के सत्यापन और परिवार रिकॉर्ड को और अधिक सटीक व विश्वसनीय बनाने के लिए ई-परिवार को अन्य राज्य स्तरीय प्रणालियों से जोडऩे के प्रयास लगातार कर रही है।
ई-डिस्ट्रिक्ट से एकीकरण, राशन कार्ड प्रक्रिया जारी
ई-परिवार को विभिन्न सेवाओं की आपूर्ति के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ा गया है, जबकि राशन कार्ड से एकीकरण की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। इससे सेवा वितरण में सुधार से परिवार अभिलेखों के डिजिटलीकरण से कागजी कार्य में कमी आई है, त्रुटियां और दोहराव कम हुए हैं तथा नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध हो रहे हैं।
क्या है ई-परिवार
ई-परिवार एक ऑनलाइन परिवार रजिस्टर है। इससे पंचायत सचिव जन्म पर सदस्य जोडऩे, मृत्यु पर नाम हटाने, विवाह व प्रवासन से संबंधित अद्यतन करने तथा प्रमाणित परिवार नकल जारी करने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
No comments