Recent Posts

Breaking News

होटल में BF ने की शादीशुदा महिला की हत्या, खुद भी जान देने का किया प्रयास; 6 महीने पहले नेवी ऑफिसर से हुई थी शादी

रोहतक: होटल में BF ने की शादीशुदा महिला की हत्या, खुद भी जान देने का किया प्रयास; 6 महीने पहले नेवी ऑफिसर से हुई थी शादी


जाशहर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में बुधवार को एक शादीशुदा महिला की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या का आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगा है।

वहीं, हत्या करने के बाद आरोपित बॉयफ्रेंड नीरज ने भी फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया।

इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। रूबी अपने एक हफ्ता पहले मायके गांव खेड़ी साध में आई थी। जहां से वह बुधवार सुबह करीब 8 बजे किसी काम के लिए रोहतक के लिए निकली थी। इसके बाद उसका शव बुधवार की शाम 4:30 बजे होटल से बरामद हुआ।

सुबह 9 बजे बॉयफ्रेंड के साथ होटल आई थी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रूबी अपने दोस्त गांव खेड़ी साध निवासी नीरज के साथ सुबह 9 बजे होटल में आई थी। होटल में उसने अपना नाम झज्जर की रहने वाली शीतल बताया था। जबकि नीरज ने अपना असली आधार कार्ड होटल में जमा करवाया। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने उन्हें रूम दे दिया।

ढ़ाई बजे होटल से निकला था नीरज

पुलिस के मुताबिक, करीब 2.30 बजे नीरज होटल से निकल गया। जाते वक्त उसने होटल कर्मचारियों को कहा कि अभी थोड़ी देर में आ रहा हूं और मेरी दोस्त होटल के कमरे में ही है। होटल कर्मचारियों ने भी उससे कुछ नहीं पूछा और उसके वापस आने का इंतजार किया।

जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर, किसी ने दरवाजा नहीं खोला और ना ही अंदर कोई हलचल दिखाई दी। इसके बाद कर्मचारियों ने मास्टर चाबी से रूम कर दरवाजा खोला तो महिला की बेड पर डेडबाडी पड़ी हुई मिली।

4.30 बजे पुलिस को किया फोन

होटल के कर्मचारियों ने 4:30 बजे फोन कर मर्डर होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रुबी का शव होटल के कमरा नंबर 106 में पड़ा हुआ था। उनकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की हुई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छह महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस का कहना है कि रुबी की शादी करीब छह महीने पहले भगवतीपुर निवासी अंकुश से हुई थी। अंकुश नेवी में है और मुंबई में कार्यरत है। वह अपने मायके में एक हफ्ते पहले ही आई थी। पुलिस ने रुबी के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हत्या के बाद महिला का फोन ले गया आरोपित

वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित नीरज हत्या करने के बाद रुबी का फोन अपने साथ ले गया है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला के भाई की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। - महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।

No comments