स्कूटी वाली लड़की के साथ-साथ चला रहा था ऑटो ड्राइवर, सवारियों को पता चली सच्चाई तो
यहां एक ऑटो ड्राइवर ने छोटी सी कोशिश से किसी की बड़ी मदद की है।
ऑटो में छेड़छाड़ की घटनाएं आपने खूब सुनी होंगी। ये घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। लेकिन इस बार ऑटो ड्राइवर की तारीफ वाला वीडियो सोशल मीडिया को पसंद आ रहा है। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर है और स्कूटी चलाती लड़की भी। ये लड़की के बगल-बगल से ही चल रहा था। सवारियों को शक सा होने लगा लेकिन फिर सच्चाई सामने आई तो पोस्ट करके तारीफ भी की। आखिर कर क्या रहा है
वीडियो कॉर्पोरेट एम्प्लॉई चेतना सर्राफ ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में पूरी बात बताई है। वो कहती हैं बेंगलुरु में इस ट्रिप के दौरान इस उबर ऑटो में बैठी थीं। मगर ऑटो वाला लगातार लड़की की स्कूटी के साथ-साथ चल रहा था। चेतना को लगा कि आखिर ये कर क्या रहा है।
ऑटो ड्राइवर ने ये काम करीब 10 से 15 मिनट तक किया था। वो ऐसा तब तक करता रहा जब तक लड़की सही जगह नहीं पहुंच गई। चेतना ने उबर इंडिया से अपील की है कि तनजीम नाम के इस ऑटो ड्राइवर पैसे बढ़ने चाहिए।
तनजीम भाई की तारीफ बनती है
वीडियो देखकर लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि तनजीम भाई की तारीफ तो बनती है। एक यूजर ने लिखा है ऐसे और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने चाहिए। एक यूजर का कहना है कि पहला ख्याल यही आता है कि ड्राइवर लड़की को परेशान कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं था।
No comments