Recent Posts

Breaking News

लाहौर घूम रहे भारतीय से पाकिस्तानी ने पूछा धर्म, पहले बोला- हिंदुस्तानी हूं! फिर समझा दिया सनातन का मतलब.

 


Indian In Pakistan: पाकिस्तान गए भारतीय से जब एक महिला ने उसका धर्म पूछा, तो पहले तो उसने खुद को हिंदुस्तानी बताया। फिर बार-बार पूछने पर उसने महिला को सनातनी शब्द का मतलब समझाना शुरू कर दिया। यह मोमेंट अब इंटरनेट पर जमकर व्यूज और कमेंट्स बटोर रहा है और लोगों क चर्चा का विषय बन गया है।

लाहौर में भारतीय से पाकिस्तानी ने पूछा धर्मपाकिस्तान कभी हिंदुस्तान का हिस्सा हुआ करता था, इसलिए आज भी भारतीयों को वहां के शहरों, वहां की गलियों, वहां के मंदिरो, गुरुद्वारों और मस्जिदों तक में एक लगाव महसूस होता है। इसलिए जिस भी भारतीय को वहां जाने का मौका मिलता है, वह अपने धार्मिक स्थलों पर जरूर जाते हैं। बीते दिनों व्लॉगर रमेश मल्होत्रा भी पाकिस्तान गए हुए थे। जहां से उन्होंने ढेरों ऐसी वीडियो बनाई, जो वायरल हुई।

पाकिस्तानी- सनातन क्या होता है?

रमेश इस सवाल का जवाब कुछ इस तरह देते हैं कि ‘हमारा जो धर्म है न वो सनातन है, जो सिंधु नदी के पास रहते थे, उन्हें लोग इंदू कहते थे। वो नाम बिगड़ते-बिगड़ते हिंदू हो गया।’ आगे वह पाकिस्तानी महिला को बोलते हैं कि ‘हिंदू आप भी हो, हमारा जो धर्म है, वो सनातन है।’ यह सुनकर महिला कहती है ‘ठीक है, वेलकम टू पाकिस्तान।’

सवाल पूछने का इरादा क्या था?

अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में रमेश बताते हैं कि ‘लाहौर में एक लेडी ने अच्छे इरादे से मेरा धर्म पूछा। पहले मैंने बताया कि मैं हिंदूस्तानी हूं, फिर गर्व से बताया कि मेरा धर्म सनातना है। सफर में ऐसे सवाल सिर्फ पहचान के लिए नहीं, बल्कि कल्चर और समझ के लिए पूछे जाते हैं। सम्मान के साथ बात हो, हर बातचीत खूबसूरत होती है।’

रमेश की वीडियो 2 महीने पुरानी है, मगर इस पर व्यूज 15 लाख के करीब आए है। वहीं पोस्ट पर आए लाइक की संख्या 29 हजार और कमेंट्स 1100 के पार हैं।
बहुत अच्छा समझाया है!


रमेश के जवान की पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तानी तक कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मनोज साहब, प्लीज दोबारा आइए! आप मुझसे ही बात कर रहे थे! दूसरे यूजर ने कहा कि आपने देश का अद्भुत प्रतिनिधित्व किया, सलाम है आपको।’ तीसरे यूजर को लगा कि रमेश ने बहुत अच्छा समझाया। जबकि चौथे यूजर का कमेंट है कि सनातन कल्चर है।

No comments