Recent Posts

Breaking News

अवैध तरीके से बनाई सुधीर शर्मा की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांटेगी सरकार, चंबा में बोले सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को चंबा में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान भाजपा विधायकों खूब खरी-खरी सुनाई। साथ ही सुधीर शर्मा पर बड़ा हमला किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि मेरी 20 साल से जो संपत्ति है, वही संपत्ति है, जो कि मैंने अपनी मेहनत से कमाई है। ईडी और सीबीआई खुले तौर पर इनक्वायरी कर ले। उन्होंने सुधीर शर्मा को लेकर कहा कि मैं तो हर जांच के लिए तैयार हूं और अगर सुधीर शर्मा भी जांच के लिए तैयार हैं, तो अपनी प्रॉपर्टी का ब्योरा खुद ही जनता में दें। उनकी प्रॉपर्टी 50 करोड़ से भी ज्यादा है। 

श्री सुक्खू ने कहा कि मैंने कभी गलत तरीके से संपत्ति नहीं बनाई। मैं किसी भी एजेंसी की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं और सुधीर शर्मा खुद को बेदाग मानते हैं, तो फिर जांच एजेंसियों का सहयोग क्यों नहीं करते। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संबंधित एजेंसी जांच के लिए पहुंची थी, तो उसे अंदर जाने से क्यों रोका गया। सीएम ने कहा कि बिना आय के स्रोतों से सुधीर शर्मा ने जो प्रॉपर्टी बनाई है, सरकार उसको जब्त करेगी और गरीबों में बांट देगी। 

प्रेस कान्फ्रेंस में सीएम ने चंबा के तीन भाजपा विधायकों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मिंजर मेले में चंबा जिला के भाजपा विधायकों का शामिल न होना उनकी मंशा और कुंठा को दर्शाता है। यह अगर राजनीतिक मेला होता, तो अलग बात होती, लेकिन यह सांस्कृतिक मेला है, जिसकी देश-विदेश में पहचान है। इस सांस्कृतिक मेले में जनता के चुने नेताओं का न पहुंचना दर्शाता है कि भाजपा विधायकों को अपनी संस्कृति से कितना प्यार है। 

जनता को चुनावों के समय इसका जवाब देना चाहिए। ये तीनों विधायक कभी भी अपने क्षेत्रों के लिए आवाज नहीं उठाते, बल्कि ड्रॉमा करते रहते हैं। उन्होंने चुराह के विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि वह सदन में तो खूब चीखते हैं, लेकिन मिंजर मेला में आने से शर्माते हैं। तीसरे विधायक डीएस ठाकुर ने कभी चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए बैठक नहीं करते।

सीएम बोले, हंसराज को टिकट नहीं मिलेगा

सीएम सुक्खू ने कहा कि चंंबा के तीनों भाजपा विधायकों पर राजनीतिक प्रेशर बहुत ज्यादा है। डा. जनकराज को जीयालाल से डर है। हंसराज को पता नहीं टिकट मिलेगा या नहीं। डीएस ठाकुर ऐसे ही चले रहते हैं। भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। इनकी लड़ाई बहुत बड़ी है। सच्चाई यह है कि यह जनता के काम नहीं करते, बल्कि ड्रॉमा करते हैं। शब्दों में यह बड़े माहिर हैं।

No comments