Recent Posts

Breaking News

'घंटे के हिसाब से पति' किराये पर लेती हैं इस देश की महिलाएं, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!


हमारी इंडियन सोसाइटी में तो हम अपने छोटे-छोटे घर के काम खुद करना पसंद करते हैं और ज्यादातर इसका जिम्मा गृहिणी के हाथ में रहता है। अब जरा सोचकर देखिए कि अब यह काम आपको या घर में किसी महिला को न करना पड़े इसके लिए उन्हें किराये पर कुछ घंटों के पति मिले, क्यों लग रहा है न अजीब।

कुछ ऐसा ही है लातविया का यह 'husband for an hour' तरीका। इसके नाम के चलते अक्सर यह सर्विस सुर्खियों में बनी रहती है, चलिए लातविया की इस अनोखी हसबैंड वाली सर्विस के बारे में जानते हैं।

क्या है 'Husband for an Hour'?

इसका नाम पढ़ने-सुनने पर ऐसा लगता है कि इसका संबंध पति से है जो कुछ घंटों के लिए हायर किया जा सकता है, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। बता दें कि लातविया में घंटे के हिसाब से किराये पर मिलने वाले ये पति किसी डेटिंग या शादी से जुड़े नहीं हैं, यह वहां दी जाने वाली सर्विस का हिस्सा हैं।

दरअसल, इस देश में महिलाएं घर की मरम्मत, बिजली का काम, नल ठीक करने जैसे अपने छोटे-मोटे कामों को निपटाने के लिए 'husband for an hour' सेवा का इस्तेमाल करती हैं। आसान शब्दों में समझें तो यह पूरी तरह प्रोफेशनल और कमर्शियल सर्विस है।

लातविया में जेंडर गैप

लातविया दुनिया का वो देश है जहां पुरुषों की जनसंख्या महिलाओं की तुलना में लगभग 15.5% तक कम है। इतना ही नहीं, इस देश में पुरुषों की औसत उम्र भी महिलाओं से कम देखी गई है। इसी वजह से घर के भारी-भरकम काम के लिए यह देश 'husband for an hour' जैसी मार्केटिंग स्ट्रेटजी वाली सर्विस देता है।

पुरुषों की जनसंख्या कम होने की वजहें

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि लातविया में पुरुषों की घटती जनसंख्या की वजह वहां का खराब लाइफस्टाइल है। धूम्रपान, शराब का सेवन, सेहत का ध्यान न रखना या खुद को एक्टिव न रखना जैसी आदतें इसके लिए जिम्मेदार बताई गई हैं। यही वजह है कि इस देश में 65 से ज्यादा उम्र के लोगों का डेटा देखा जाए तो उसमें पुरुषों से महिलाएं संख्या में डबल हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने रोज के कामों के लिए पुरुषों की कमी खलती है और वो हसबैंड फॉर एन आर जैसी सर्विस का सहारा लेती हैं।

No comments