Recent Posts

Breaking News

"मैं 4 शादी कर सकता हूं, मेरे कई अफेयर हैं'', शादी की पहली रात ही पति की धमकी से टूटी कानपुर की डॉक्टर पत्नी!'

कानपुर की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. ये एक ऐसा मामला है वह भी जहां पीड़िता खुद पेशे से डॉक्टर है.

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का पहले से किसी अन्य लड़की से प्रेम संबंध था, बावजूद इसके उसने दहेज के लालच में शादी की. पीड़िता के अनुसार, उसका संपर्क संभल जिले के एक कारोबारी परिवार से मैरिज साइट के माध्यम से हुआ था. दोनों परिवारों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और बाद में शादी संपन्न हुई. महिला का कहना है कि शादी के शुरुआती दिनों में ही पति का व्यवहार बदल गया था. पहली रात पति ने उसे साफ शब्दों में कहा कि उसे "नौकरानी बनकर रहना होगा" और उसके कई लड़कियों से संबंध हैं.

गर्भपात कराने का आरोप

महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि शादी के बाद जब वह पहली और दूसरी बार गर्भवती हुई तो पति और ससुराल वालों ने मिलकर उसे दवाइयां खिलाई, जिससे गर्भपात हो गया. पीड़िता का दावा है कि यह सब उसकी इच्छा के विरुद्ध किया गया. तीसरी बार गर्भवती होने पर वह मायके आ गई, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया.

पति ने दूसरी शादी की

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली. विरोध करने पर पति ने कथित तौर पर कहा कि वह "चार शादियां कर सकता है." महिला का कहना है कि इस घटना के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में है और उसे न्याय की उम्मीद है. महिला डॉक्टर की शिकायत पर कानपुर पुलिस ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ 13 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले राजनीतिक पहुंच रखते हैं, जिसके कारण उसे दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. पीड़िता ने रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है, उसका कहना है कि उसे और उसकी बेटी को सुरक्षा दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

No comments