Recent Posts

Breaking News

Viral Video: नई-नवेली दुल्हन बिल्डिंग से कूदी, पेड़ पर अटकी... वीडियो में देखें कैसे टहनियों के बीच फंस कर बची जान.

 

नई-नवेली दुल्हन बिल्डिंग से कूदी, पेड़ पर अटकी... वीडियो में देखें कैसे टहनियों के बीच फंस कर बची जान


मुंबई: मुंबई के भांडुप इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, हालांकि महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 10वीं मंजिल से कूदी 26 वर्षीय महिला जमीन पर गिरने की बजाय पास के एक पेड़ की टहनियों में जा अटकी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

यह घटना भांडुप वेस्ट के तुलशेतपाड़ा में सनशाइन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में हुई। सुबह करीब 9:32 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली, जिसके बाद कर्मचारी महिला को बचाने के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हुक वाली सीढ़ी का इस्तेमाल करके हिवराले तक पहुंचने और उसे पेड़ से सुरक्षित नीचे उतारने का काम किया। इसके बाद उसे एक प्राइवेट एम्बुलेंस से प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया।

No comments