Recent Posts

Breaking News

खेत में बाजरा उठा रही थी युवती. थ्रेसर में फंसकर दोनों हाथ कटे, मौत, 2 महीने बाद होनी थी शादी

खेत में बाजरा उठा रही थी युवती. थ्रेसर में फंसकर दोनों हाथ कटे, मौत, 2 महीने बाद होनी थी शादी


Alwar Thresher Accident: राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यहां के अलवर जिले में एक 18 साल की युवती की मौत थ्रेसर की चपेट में आने से हो गई. खेत में बाजरा निकलवाते समय युवती थ्रेसर की बेल्ट में फंस गई. इससे उसके दोनों हाथ कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये घटना जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसडावत गांव में रविवार दोपहर को घटी.

मृतक युवती की पहचान सपना (18) के रूप में की गई है. बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. दो महीने बाद युवती और उसकी दो बहनों की शादी होने वाली थी. जानकरी के अनुसार, थ्रेसर के पास हवा से बार-बार तिरपाल उड़ रहा था. युवती उसी को ठीक करने की कोशिश कर रही थी. तभी वह थ्रेसर की चपेट में आ गई.

पिता थ्रेसर पर खड़े थे और बेटी बाजरा उठा रही थी

भैंसडावत के रहने वाले तुलसीराम सैनी अपने खेत में ट्रैक्टर और थ्रेसर से रविवार को परिवार के साथ बाजरा निकालने का काम कर रहे थे. तुलसीराम थ्रेसर पर खड़े थे और उसमें बाजरा की भुट्टों को डाल रहे थे. पत्नी, दो बेटियां और बेटा भुट्टे लाने का काम कर रहे थे. थ्रेसर से जो बाजरा निकल रहा था, उसको तीसरी बेटी सपना उठा रही थी. इस दौरान जो थ्रेसर के नीचे तिरपाल बिछाया गया था, वो उड़ रहा था.

देवउठनी एकादशी के दिन होनी थी शादी

ये देख सपना उसको व्यवस्थित करने के लिए गई. तभी अचानक वो थ्रेसर की बेल्टों फंस गई. इससे दोनों हाथ कटकर जमीन पर गिर गए. सपना की मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिवार में मातम पसरा है. ग्रामीणों के अनुसार, सपना और उसकी दो बड़ी बहनों की देवउठनी एकादशी के दिन शादी होने वाली थी. घर में शादी की तैयारियां की जा रही थीं. मृतका का परिवार खेती से जीवन यापन करता है.

No comments