Recent Posts

Breaking News

नेपाल में नौ दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले दो मजदूर, रेस्क्यू टीम ने बचाए, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका


नेपाल बाढ़ के नौ दिन बाद त्रिशूली-3 ‘ए’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को जिंदा निकाल पाने में सफलता मिली है। शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के ही रहने वाले हैं। बाढ़ के बाद सुरंग में 42 कर्मचारी और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। 

दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में उम्मीद बढ़ी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के भीतर से इनसानी आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग में दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज करते हुए दोनों को सकुशल बाहर निकाल पाने में सफलता मिली। 

बचाव अभियान से जुड़े एक्सपट्र्स के मुताबिक, करीब 4.5 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के गहरे हिस्सों में हवा और सांस लेने लायक ऑक्सीजन मौजूद थी। इसके अलावा वहां जमा पानी भी था, जिससे संभवत: दोनों कर्मचारियों को इतने लंबे समय तक जीवित रहने में मदद मिली। बता दें कि बाढ़ से नेपाल में 5,300 से ज्यादा लोग लापता हैं।

अब तक 1,282 लोगों के शव मिल चुक हैं, जबकि राहत और बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित निकाला है। इसी बीच, मौत को धोखा देने वाले 30 वर्षीय संजय शाह ने बताया कि वह आपदा के बाद से लगातार महामंत्र का जाप करते रहे और भगवान से अपनी जान बचाने की प्रार्थना करते रहे। 

शाह के मुताबिक, खतरे की चेतावनी मिलते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी थी। वह अकेले भागकर अपने साथियों को छोडऩा नहीं चाहते थे, लेकिन इसी दौरान सुरंग में तेज रफ्तार से पानी भरने लगा और बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गए। उन्होंने बताया कि उनके आसपास छह लोग थे और वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में बने रहे। नौ दिनों तक बिना भोजन और पानी के रहना बेहद मुश्किल था और हर पल ऐसा लगता था कि शायद वे कभी बाहर नहीं निकल पाएंगे।

No comments