Recent Posts

Breaking News

एक बाइक पर 7 बच्चे, लोहे की टोकरी में 6; मासूमों की जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल

एक बाइक पर 7 बच्चे, लोहे की टोकरी में 6; मासूमों की जान से खिलवाड़ का वीडियो वायरल


डिजिटल डेस्क, मैसूरु। कर्नाटक में सड़क सुरक्षा को लेकर एक चिंता बढ़ाने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक व्यक्ति टू-व्हीलर चला रहा है और उसके पीछे लगी मेटल की टोकरी में सात बच्चे बैठे हैं।


टू-व्हीलर पर चलाने वाले व्यक्ति समेत कुल आठ लोग दिखाई दे रहे हैं।

TOI की खबर के मुताबिक वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति गाड़ी चला रहा है और उसके पीछे मेटल की टोकरी जैसी चीज में छह बच्चे ठुंस-ठुंस कर भरे हुए हैं।

एक और बच्चा ड्राइवर के आगे बैठा हुआ दिख रहा है। ड्राइवर ने हेलमेट पहना हुआ है, जबकि किसी भी बच्चे ने सुरक्षा के लिए कोई गियर नहीं पहना है।

यह घटना मैसूरु-नंजनगुड रोड पर रिकॉर्ड की गई थी। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और दो-पहिया वाहन पर इस तरह कई बच्चों को ले जाने में शामिल जोखिमों पर चिंता जताई है।

एक यूजर ने इस हरकत को 'बेहद खतरनाक' बताया, जबकि दूसरे ने ऐसे असुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एक और सोशल मीडिया यूज़र ने कहा कि भारत के कई शहरों में ऐसी हरकतें आम हो गई हैं। घटना से जुड़ी परिस्थितियां, जैसे कि फुटेज ठीक कब रिकॉर्ड किया गया और क्या अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की, तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाईं। 

No comments