पहले नेहा झा, अब दूसरी हसीना का बैग खोलते ही पुलिस को आया पसीना, इंदौर एक्सप्रेस में क्या हुआ?

पटनाः बिहार की एक सुंदर लड़की नेहा झा सोशल मीडिया पर वायरल है. वह रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब की तस्करी के आरोप में अरेस्ट की गई. अब पटना जंक्शन से भी ठीक ऐसा ही मामला सामने आया. जहां पुलिस की नजर एक युवती पर पड़ी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके बैग में क्या छिपा है.
युवती इंदौर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से पटना पहुंची थी. उसके साथ एक युवक भी था. दोनों जैसे ही स्टेशन से बाहर निकलने लगे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया. तलाशी शुरू हुई तो युवती के पर्स और बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं. पुलिस ने दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दानापुर की रहने वाली है और पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है.
पुलिस को पहले ही इसकी सूचना मिल गई थी. बताया गया था कि एक युवती ट्रेन से शराब लेकर पटना जंक्शन पहुंच रही है. पुलिस ने जंक्शन के बाहर निगरानी शुरू कर दी. ट्रेन पहुंची तो युवती बाहर निकली. उसके साथ एक युवक भी था. पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद युवती के पर्स और बैग की तलाशी ली गई. तलाशी में शराब मिली. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही है युवती
पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह दानापुर की रहने वाली है. वह बीए की पढ़ाई कर रही है. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करती है. युवती ने बताया कि वह बिहार पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही है. उसके मुताबिक, एक व्यक्ति ने उसे शराब पटना पहुंचाने के लिए भेजा था. उसे बनारस से शराब लेकर पटना आना था. इसके बदले उसे 2 हजार रुपये देने की बात कही गई थी. शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है. युवती इंदौर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से पटना पहुंची थी. लेकिन जंक्शन से बाहर निकलते ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई.
नेहा झा के बाद एक और युवती पर कार्रवाई
बिहार में शराब तस्करी के मामलों में युवतियों के नाम सामने आना फिलहाल चर्चा में बना हुआ है. हाल ही में सहरसा की नेहा झा भी शराब तस्करी के मामले में पकड़ी गई थी. वह नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी. जब पुलिस की उसकी हरकतों पर शक हुआ तो उसका बैग चेक किया गया. उसके बैग से शराब की बोतलें बरामद की गईं. जिसके बाद पड़ताल में सामने आया कि नेहा का पूरा परिवार शराब तस्करी करता है.
No comments