Viral Video: प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए... जब इंटरकास्ट मैरिज पर बोले अनिरुद्धाचार्य, लोगों ने कमेंट में दिए ऐसे जवाब

Aniruddhacharya On Inter Cast Marriage: अनिरुद्धाचार्य एक भारतीय हिंदू धार्मिक वक्ता और खुद को गुरु कहने वाले व्यक्ति हैं, जो अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. आध्यात्मिक प्रवचन देने के साथ-साथ, अनिरुद्धाचार्य जी कई बार कथा के दौरान फ्री काउंसलिंग करते हुए भी नजर आते हैं.
बड़ी संख्या में लोग इनमें आस्था रखते हैं और इनकी बातों को गंभीरता से लेते भी हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर अनिरुद्धाचार्य के मीम भी खूब देखने के लिए मिलते हैं. जेन-जी इन्हें 'Pookie' बाबा भी कहते हैं. हाल ही में इंटरकास्ट लव मैरिज पर आया आधार कार्ड वाला बयान भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल, अनिरुद्धाचार्य करनाल में श्रीमद्भागवत कथा कराने पहुंचे थे. इस बीच लोगों से इंटरेक्शन के लिए Q&A सेशन भी रखा गया था. जहां कोई भी अपने सवाल सीधे बाबा से पूछ सकता था. ऐसे में एक लड़की ने अपने इंटरकास्ट लव मैरिज और परिवार से दूरी की बात बाबा के सामने रखी ताकि उसे एक मार्गदर्शन मिले. लेकिन बाबा ने पूरे सामाज को ही नसीहत दे डाली. बाबा ने इंटरकास्ट लव मैरिज सुनते ही कहा कि प्यार आधार कार्ड देखकर करना चाहिए. क्योंकि सिर्फ प्यार ही नहीं आगे संतान है पूरी सृष्टि है. कई बार जिसे हम प्यार समझ रहे होते हैं वो सिर्फ एक वासना होती है.
परिवार- संस्कार को समझना जरूरी
लड़की ने बताया कि उसे एक दूसरे जाति के लड़के से प्रेम था, उसने ये बात अपनी मां को भी बतायी थी. साथ ही ये भी कहा था कि अगर उन्हें ये लड़का मिलने पर पसंद नहीं आता है तो वो शादी करने का विचार दिमाग से निकाल देगी. लेकिन इसके बावजूद उसकी मां ने उसे घर में 1 महीने तक बंद रखा. जिसके बाद लड़की ने उस लड़के से परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली. पर इन सब में उसका अपना परिवार उससे नाराज है, लेकिन वो अपने पति और परिवार के बीच चीजों को बेहतर करना चाहती है.
इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि धर्म और कानून के अनुसार एक बालिक युवक-युवती अपने पसंद से अपना चुन सकते हैं. इस हिसाब से तुमने कोई गलती नहीं की. लेकिन शादी केवल भावनाओं के आधार पर नहीं की जानी चाहिए. व्यक्ति को सामने वाले के परिवार, संस्कार और भविष्य के बारे में ठीक से विचार करना जरूरी होता है.
आधार कार्ड देखकर करें प्यार
अनिरुद्धाचार्य का मानना है कि व्यक्ति को धर्म से चलना चाहिए. आधार कार्ड देखकर प्यार करें. क्योंकि आपसे ही पीढ़ी बिगड़ती है और बनती है. प्यार सिर्फ चमड़ी से होता है, अगर आप सुंदर हैं तो आपसे कई लोग प्यार करना चाहेंगे. इस बीच लड़की ने कहा कि उसने निस्वार्थ प्रेम किया था. इस पर आचार्य ने कहा कि आपकी मां का प्रेम आपको निस्वार्थ नहीं लगा जिसने आपका बचपन से पालन पोषण किया, सपनों को पूरा करने लायक बनाया. हालांकि आगे आचार्य ने लड़की को अपनी शादीशुदा जीवन की जिम्मेदारियों को पूरा करने और मां से बात करने की सलाह दी.

लोगों ने कमेंट में दिए ऐसे जवाब
सोशल मीडियो पर अनिरुद्धाचार्य के इस बयान के वायरल होते ही लोगों ने कमेंट में अलग-अलग तरीके से अपने रिएक्शन दिए. कुछ लोगों ने बाबा के बात को 100% सही बताया तो किसी ने बाबा को ही अनपढ़ और मदारी कह दिया.वहीं, एक यूजर ने फेसबुक पर ये तक कह दिया कि बाबा योगी से मिला हुआ है. हालांकि ज्यादातर लोग अनिरुद्धाचार्य के बयान को सही और सच ही बताया है. लोगों का ये भी कहना है कि कोई भी व्यक्ति यही चाहेगा कि उसके यहां कि बेटी एक अच्छे घर में जाए न कि किसी से भी शादी कर ले.
No comments