पति जब ऐसा हो तो राक्षस की क्या जरूरत? पत्नी बोली- जबरदस्ती करते है`गंदा काम विरोध करने पर बोलते है- किराया वसूल रहा हूं
चित्रकूट के भरतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली वंदना ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी शादी साल 2023 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही पति उसे पैसों को लेकर परेशान करने लगे।
वंदना का आरोप है कि पति लगातार उससे 2 लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती है।
गर्भवती महिला ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि वह इस समय गर्भवती है। उसका आरोप है कि पति उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन संबंध बनाते हैं। विरोध करने पर पति कथित तौर पर उसे अपमानित करते हैं और कहते हैं कि वह घर के कमरे का किराया वसूल रहे हैं। महिला का कहना है कि उसने कई बार पति से सम्मान के साथ रखने की बात कही, लेकिन उसकी परेशानी कम नहीं हुई।
ट्रक ड्राइवरों से संबंध बनाने का दबाव
वंदना ने पति पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पति अपने साथ काम करने वाले ट्रक ड्राइवरों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। महिला के मुताबिक, जब वह इस बात का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे अपशब्द कहे जाते हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति उससे गलत तरीके से पैसे कमाने का दबाव बनाते हैं।
महिला ने लगाई मदद की गुहार
वंदना ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि अगर पति को उसे साथ रखना है तो सम्मान के साथ रखें। अगर साथ नहीं रखना चाहते तो साफ बता दें और उसके व बच्चे के भविष्य के बारे में फैसला करें।

No comments