ये कैसा प्यार? विवाहित महिला ने प्रेमी से कही शादी की बात, हत्यारे ने अगवा कर काट दिया मां-बेटी का गला

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में प्रेम-प्रसंग और अवैध संबंध के कारण प्रेमी मोफिल ने प्रेमिका पूजा देवी और उसकी 2 साल की मासूम बेटी की धारदार चाकू से बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी.
मरंगा थाना के रहुआ के पास 9 सितंबर को पहले पूजा का सर कटा धड मिला फिर बेटी का नर कंकाल मिला था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी मरंगा थाना के रहुवा निवासी मोहम्मद मोफिल पिता मोहम्मद घोलटू को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशान देही पर महिला पूजा देवी का कटा हुआ सर और उसकी मासूम बेटी का नर कंकाल मिला है.
आरोपी मोफ़ील ने पुलिस को बताया कि उसने चाकू को पानी में फेंक दिया है. एसडीपीओ ने कहा कि पूजा देवी का अपने पति से झगड़ा चलता था. उनका पति दिल्ली में रहता था और इसी बीच पूजा देवी का मोफिल से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध हो गया. इसके बाद पूजा पहले से शादीशुदा मोफिल पर शादी करने का दवाब बनाने लगी. इसी बात पर मोफिल ने योजना बनाकर पूजा और उसकी दोनों बेटियों को अगवा कर लिया और फिर पूजा की गला काटकर हत्या कर दी. गला काटकर हत्या करने के बाद हत्यारे मोफिल ने उसके सिर को दूसरी जगह काटकर फेंक दिया. उसकी दो वर्षीय छोटी बेटी की भी बेरहमी से हत्या कर दिया. नहर के किनारे अलग-अलग जगह से दोनों का शव मिला है. उन्होंने कहा कि जिस बेरहमी से मोफिल ने पूजा और उसकी मासूम बेटी का हत्या किया है यह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है.
आपको बता दें कि इस मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम लगी हुई है और गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है. इस घटना से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता के बारे में भी पता किया जा रहा है. यदि सामने आता है कि हत्यारे मोफिल के साथ इस हत्या में और कोई भी शामिल था या नहीं. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही मामले का पूरा खुलासा करेगी.
No comments