कपड़े उतारे और बनाया वीडियो! बेंगलुरु में कर्ज वसूली के नाम पर मुस्लिम महिला संग बेशर्मी; मामला जान कांपेगी रूह
Bengluru Crime: बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. वैसे तो आपने कई ऐसे कर्ज वसूली के मामले सुने होंगे जहां प्राइवेट कंपनियों या ऐप से जुड़े लोग कर्ज लेने वालों के साथ मारपीट करते हैं और उन्हें धमकाते हैं.
लेकिन, कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएगा. कर्नाटक की यह घटना इससे भी आगे बढ़कर, आज़ाद भारत को शर्मसार करने वाली है. जी हाँ! बेंगलुरु में, एक महिला को कथित तौर पर लोन की रकम और ब्याज न चुका पाने पर किडनैप किया गया, उसके कपड़े उतारे गए और पीटा गया.
नंगा कर बनाया वीडियो
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने इस जुर्म को अंजाम दिया. पहले तो आरोपियों ने महिला का नंगा किया और फिर उसका वीडियो भी बनाया और पैसे न चुकाने पर उसे वायरल करने की धमकी दी. पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़िता की मां ने चंद्रलेयूट पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले आरोपी रेशमा बानू से ₹1 लाख उधार लिए थे. फिर उसने रेशमा के ज़रिए आरोपी नजत से ₹50,000 और उधार लिए.
नौकरी देने के बहाने बुलाया घर
इस मामले को लेकर पुलिस का है कि पैसे की दिक्कतों की वजह से महिला ने छह महीने से ब्याज और दो महीने से किश्तें देना बंद कर दिया था. जिसके बाद उसने रेशमा का नंबर ब्लॉक कर दिया और अपनी मां के घर चली गई. पुलिस ने बताया कि नजत ने कथित तौर पर महिला को नौकरी दिलाने के बहाने अपने घर बुलाया. रेशमा और उसका पति सुहैल भी वहां आ गए. आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की.
No comments