Recent Posts

Breaking News

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने पूरे भारत को दी बर्थडे पार्टी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कहा- मेरा नाम बताकर खा लेना

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने पूरे भारत को दी बर्थडे पार्टी, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कहा- मेरा नाम बताकर खा लेना


न्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फेमस यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह अपनी बर्थडे पार्टी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सऊदी अरब में बैठे अनुराग द्विवेदी ने उन्नाव में बड़ी पार्टी दी.


अनुराग द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें उन्होंने 5 लोकेशन पर कुछ डिशेज बताईं और अपने नाम से खाने और बिल खुद देने की बात कही. आपको बता दें कि यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी क्रूज में लग्जरी शादी कर चर्चा में आए थे, जिसके बाद अनुराग के ठिकानों पर ED की टीम ने छापेमारी की थी और लग्जरी कारों के काफिले के साथ ही बैंक अकाउंट भी सीज किया था.

अनुराग ने खास तरीके से दी पार्टी
आपको बता दें की उन्नाव के नवाबगंज के रहने वाले और आईपीएल से जुड़े मामलों में प्रीडिक्शन करने वाले चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन पर रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अनोखे अंदाज में लोगों को जन्मदिन की पार्टी दी. सऊदी अरब से पोस्ट किए गए वीडियो में अनुराग द्विवेदी ने उन्नाव समेत पूरे भारत के लोगों के लिए अलग-अलग खाद्य पदार्थ मुफ्त में खाने की घोषणा की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की शुरुआत अनुराग द्विवेदी ने दुर्गा माता, नवाबगंज स्थित कुशैरी देवी माता की जय बोलकर की.

नाम बताकर खाना खाने का दिया न्यौता
इसके बाद उन्होंने कहा कि आज उनका 26वां जन्मदिन है और इस मौके पर वह नवाबगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट कर अनुराग द्विवेदी ने कहा की नवाबगंज में अनंत भोग में मसाला डोसा खाने वाला कोई भी व्यक्ति उनके जन्मदिन पर मुफ्त में खा सकता है. इसी तरह नवाबगंज पुलिस चौकी के पास द्वारका का भटूरा, तिवारी के समोसे और दुर्गा मंदिर रोड के पास प्रसिद्ध सुभाष की टिक्की भी अनुराग ने अपने नाम पर खाने वालों के लिए मुफ्त करने की घोषणा की.

हाईवे पर आने-जाने वालों को भी दी पार्टी
अनुराग ने उन्नाव शहर में स्पाइसी हेवन के पिज्जा का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके नाम से पिज्जा खाने वालों को इसके लिए भुगतान नहीं करने को कहा. वहीं वीडियो में उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे से सफर करने वाला कोई भी व्यक्ति इन ऑफरों का फायदा उठाकर अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी में शामिल हो सकता है. अनुराग द्विवेदी अपनी तरफ से लोगों के लिए बर्थडे पार्टी बताया और कहा कि सभी लोग बढ़िया तरीके से इसका आनंद लें.

हाल ही में अनुराग के घर पर ईडी की हुई थी छापेमारी
वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अनुराग ने कहा की उन्होंने कलयुग में 26 साल पूरे कर लिए हैं और इससे बड़ी कामयाबी उनके लिए कोई नहीं हो सकती. आपको बता दें की कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने अनुराग द्विवेदी के घर पहुंचकर छापेमारी की थी. उस दौरान उनके पास महंगी गाड़ियों समेत कई संपत्तियां होने की जानकारी सामने आने की बात कही गई थी.

No comments