Recent Posts

Breaking News

हाथ में कटा हुआ हाथ लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखते ही नर्स रह गई दंग, तुरंत बुलाया डॉक्टर, फिर..

 

हाथ में कटा हुआ हाथ लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखते ही नर्स रह गई दंग, तुरंत बुलाया डॉक्टर, फिर...


मिलनाडु के धरापुरम के पास एक सरकारी अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स हाथ में अपना ही कटा हुआ हाथ लेकर अस्पताल पहुंच गया. 32 वर्षीय इस मजदूर का हाथ काम को लेकर हुए झगड़े के दौरान दरांती से किए गए हमले में कटकर अलग हो गया था.


पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को धरापुरम के पास एक कृषि फार्म में हुई. पीड़ित की पहचान मुनियांडी के रूप में हुई है. वह डिंडीगुल जिले का रहने वाला है और हाल ही में गाउंडाचिपालयम के पास ईश्वरन के कृषि फार्म में काम करने आया था.

नारियल तोड़ने को लेकर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार, इसी फार्म पर 32 वर्षीय रंजीत पिछले कई वर्षों से नारियल तोड़ने का काम कर रहा था. मुनियांडी के वहां काम शुरू करने के बाद दोनों के बीच नारियल तोड़ने के काम को लेकर विवाद हो गया.

देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि गुस्से में रंजीत ने मुनियांडी पर दरांती से हमला कर दिया. हमले में मुनियांडी का हाथ कटकर अलग हो गया.

प्लास्टिक में कटा हाथ रखकर अस्पताल पहुंचा शख्स

हमले के बाद मुनियांडी गंभीर दर्द से जूझ रहा था. इसके बावजूद उसने हिम्मत जुटाई और कटे हुए हाथ को एक प्लास्टिक कवर में रखा. इसके बाद वह निजी एंबुलेंस से धरापुरम के सरकारी अस्पताल पहुंचा.

अस्पताल पहुंचने पर कर्मचारियों के लिए यह पूरा दृश्य बेहद चौंकाने वाला था. डॉक्टरों ने तत्काल उसका इलाज शुरू किया, लेकिन धरापुरम अस्पताल में कटे हुए हाथ को दोबारा जोड़ने के लिए जरूरी सर्जिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं.

इसके बाद डॉक्टरों ने कटे हुए हाथ को आइस बॉक्स में सुरक्षित रखा और मुनियांडी को बेहतर इलाज के लिए तत्काल कोयंबटूर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया केस

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुलानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हमले के पीछे काम को लेकर हुए विवाद के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

एक मामूली कामकाजी विवाद के बाद हुआ यह हमला अब पुलिस जांच का विषय है. फिलहाल घायल मुनियांडी को आगे के इलाज के लिए कोयंबटूर ले जाया गया है.

No comments