प्रेमिका से मिलने गए युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या, पत्थरों के नीचे मिला संदीप का शव.

पन्ना. पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय संदीप आदिवासी 8 सितंबर की रात प्रेमिका से मिलने लोहार हाई जंगल पहुंचा गया था.
जिसके बाद वह लापता हो गया. परिजनों का आरोप है कि पुलिस को मोबाइल लोकेशन की जानकारी देने के बावजूद तलाश में गंभीरता नहीं दिखाई गई. आखिरकार परिजनों ने जंगल में खोजबीन कर पत्थरों के नीचे दबा संदीप का शव बरामद किया.पुलिस ने युवती और उसके परिजनों समेत संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत पहाड़ीखेड़ा चौकी क्षेत्र के लुहरहाई के जंगल से सामने आई इस वारदात ने पूरे इलाके को सनसनी फैला दी. मनकीखास गांव निवासी 22 वर्षीय संदीप गोंड 8 सितंबर की रात करीब 12 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया. परिजनों और दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की. मृतक की भाभी यशोदा का आरोप है कि पुलिस को लगातार मोबाइल लोकेशन की जानकारी दी गई. लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.
कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
परिजनों ने खुद जंगल में युवक के शव की तलाश की. जहां घने जंगल के बीच भारी पत्थरों और चट्टानों के नीचे संदीप का क्षत-विक्षत शव दबा मिला. परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के मुताबिक युवती और उसके परिजनों सहित कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पन्ना भेजा गया. जहां से पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की वजह और उसके शरीर पर चोट के निशान समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है. पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले में हत्या की पूरी वजह तथा वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास जारी है.
No comments