कपड़ों के ऊपर कपड़े! कनॉट प्लेस पर 'अंकलों' ने इतना घूरा कि ड्रेस के ऊपर पहननी पड़ी शर्ट, लोग बोले-ये रियलिटी है..
फिलहाल कनॉट प्लेस का वीडियो वायरल हो रहा है।
लड़कियां बड़े शहरों में कई बार इसलिए भी जाना चाहती हैं कि वहां जाकर लोग जज कम करेंगे। खुलकर जीने देंगे। लेकिन ऐसा हर बार हो ये जरूरी नहीं है। दिल्ली जैसे शहर में भी लड़कियों को अपनी ड्रेस की लंबाई और चौड़ाई या छोटे बड़े के बारे में सोचना पड़ रहा है तो कुछ खास बदलाव आया नहीं है। दिल्ली के कनॉट प्लेस का एक वीडियो देखकर आपके मन में बिल्कुल यही ख्याल लाएगा। अनकंफरटेबल हो रही थी
Neha Kopani ने ये वीडियो शेयर की है। इसमें वो एक फ्रेंड के साथ कनॉट प्लेस पर दिखती हैं। उनकी सहेली शर्ट पहन रही होती हैं। साथ में लिख कर आता है कि अनकंफरटेबल हो रही थी वो भी सीपी में। उसे शर्ट पहननी पड़ गई।
गंदा क्राउड है
फिर वो फ्रेंड पारुल से पूछती हैं कि तूने ये शर्ट क्यों पहनली तो वो बताती हैं कि क्राउड बहुत गंदा है। नेहा कहती हैं, गंदा क्राउड तो हर जगह है, कहां-कहां जाएगी। सीपी में नहींं होना चाहिए। अब तुम संस्कारी लग रही हो।
इतने अंकलों ने घूरा है
View this post on InstagramA post shared by Neha Kopani (@patrakar_neha)
नेहा कहती हैं सेफ्टी कहीं नहीं है। इतने अंकलों ने घूरा है। फिर वो कहती हैं मैं सेंट्रल डेहली में हूं और अपनी पसंद के कपड़े नहींं पहन सकती हूं। फिर पारुल अपनी ड्रेस भी दिखाती हैं। वीडियो देखिए।
रिएलिटी ऑफ इंडियालोगों ने वीडियो देखकर निराशा जताई है। उन्होंने लिखा है कि यही इंडिया की सच्चाई है। एक यूजर ने कुछ दिन पुराना सीपी का ऐसा ही किस्सा सुनाया है। वहीं एक यूजर ने माना है कि आप लड़कों के मुकाबले उम्रदराज लोगों के बीच ज्यादा दिक्कत महसूस करते हैं।
No comments