Recent Posts

Breaking News

'हाथ मरोड़ा, थप्पड़ मारे और गुंडों से पिटवाया', पीड़ित ने बयां की आपबीती, कहा- शिकायत के बाद भी मंत्री प्रवेश वर्मा पर FIR नहीं

'हाथ मरोड़ा, थप्पड़ मारे और गुंडों से पिटवाया', पीड़ित ने बयां की आपबीती, कहा- शिकायत के बाद भी मंत्री प्रवेश वर्मा पर FIR नहीं


दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और एक युवक के बीच हुए विवाद ने सियासी तकरार बढ़ा दी है. घटना का वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने PWD मंत्री पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है.


वीडियो में प्रवेश वर्मा युवक का मोबाइल नीचे करते और उसके चेहरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद युवक की पहचान साहिब सिंह के रूप में हुई है. साहिब सिंह का कहना है कि मंत्री और उनके साथ मौजूद लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि, मंत्री प्रवेश वर्मा ने बीते दिन ही एक वीडियो जारी करते हुए अपना बचाव किया और युवक पर आरोप लगाते कहा कि वह उनके परिवार को गाली दे रहा था.

थप्पड़ खाने के बाद बोला युवक?

पीड़ित साहिब सिंह ने थप्पड़ कांड ने बाद मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. साथ ही मीडिया से बातचीत मे युवक ने कहा, 'परवेश वर्मा को अंदाजा नहीं था कि उनकी पोल खुल जाएगी. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सड़क की असलियत सामने आ जाएगी.' पीड़ित ने मंत्री पर फोन छिनने, बांह मरोड़ देने, थप्पड़ मारने और धमकियां देने के गंभी आरोप लगाए हैं.<


युवक का आरोप है कि मौके पर उस समय, MLA ने सड़क का एक टुकड़ा उठाया, और वह उनके हाथ में 'पापड़' की तरह टूट गया… वह उसे संभाल नहीं पाए. उन्होंने मेरा फ़ोन छीन लिया, मेरी बांह मरोड़ दी, और मुझे थप्पड़ मारा. उन्होंने अपने साथ आए गुंडों से मुझे पिटवाया और धमकाया. उन्होंने खुद भी धमकियां दीं… क्या आजकल कोई सवाल भी नहीं पूछ सकता?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला रविवार के दिन का है, मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क इंस्पेक्शन के लिए तिलक नगर पहुंचे थे, वहां AAP विधायक जरनैल सिंह को फोन करके बुलाया. इस दौरान जनरैल ताजा बनी सड़क के टुकड़े दिखाने लगे और उसे उठाकर मंत्री के हाथ में रख दिया. इसके बाद मंत्री ने कहा कि आपने तो 15 साल में भी सड़क नहीं बना पाए, विधायक ने कहा- ऐसी मत बनाओ जो 15 घंटे भी न चले.

जानकारी के मुताबिक, बहस के बीच मंत्रीवहां से चलने लगे, लेकिन विधायक और उनके साथी गाड़ी तक उनके पीछे-पीछे जाते हैं. इसी दोरान साहिब सिंह नामक युवक वीडियो बना रहा था, मंत्री गुस्से में युवक को थप्पड़ मार देते हैं.

मंत्री ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष

घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा, अरविंद केजरीवाल से लेकर राहुल गांधी तक इसको लेकर निशाना साधा. केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही कहा कि वह कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करेंगे. वहीं, विवाद बढ़ने पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने 2.56 मिनट के वीडियो जारी कर AAP नेताओं पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया.

साथ ही, थप्पड़ कांड पर कहा, 'जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया.' उन्होंने दावा किया कि साहेब सिंह जरनैल सिंह का सहयोगी है, उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, और वह जेल भी जा चुका है.

No comments