Recent Posts

Breaking News

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, कार में GPS लगाया, महीनों तक करता रहा पीछा.

 

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, कार में GPS लगाया, महीनों तक करता रहा पीछा


कैलिफोर्निया में 38 साल की भारतीय मूल की शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या ने एक खौफनाक पीछा करने की कहानी सामने ला दी है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के आरोपी 22 वर्षीय भारतीय नागरिक रोहित ने शालिनी का महीनों तक कथित तौर पर पीछा किया था.

मामला इतना बढ़ गया था कि शालिनी ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश यानी रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर तक लिया था, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी उसका पीछा नहीं रुका.

क्या है पूरा मामला?

कहानी जनवरी 2026 से शुरू होती है. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, शालिनी को अपनी कार के बोनट के नीचे एक एप्पल एयरटैग मिला था. इससे उन्हें शक हुआ कि कोई उनके आने-जाने पर नजर रख रहा है. इसके बाद मामला सिर्फ पीछा करने तक सीमित नहीं रहा. आरोप है कि रोहित ने शालिनी की कार के टायरों की हवा निकाल दी. फिर वह उनके काम की जगह तक पहुंचा और मदद करने का बहाना बनाया. यानी जिस शख्स से शालिनी खुद को बचाना चाह रही थीं, वही बार-बार किसी न किसी तरीके से उनके आसपास पहुंचने की कोशिश कर रहा था.

घर की चाबी तक पहुंचने का आरोप

मामले का सबसे डरावना पहलू घर से जुड़ा है. स्थानीय रिपोर्टों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि आरोपी ने शालिनी के अपार्टमेंट की एक चाबी की कॉपी हासिल कर ली थी. आरोप है कि वह उनके सोने के दौरान घर में घुस सकता था. इस स्थिति में शालिनी ने कानूनी रास्ता अपनाया और मई 2026 में रोहित के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश हासिल किया. प्रतिबंधात्मक आदेश सरल भाषा में एक ऐसा आदेश जो लोगों को किसी व्यक्ति के करीब या किसी जगह पर जाने से रोकता है. आदेश न मानने पर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कर्रवाई हो सकती है. लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, इससे भी उसका कथित पीछा करना पूरी तरह नहीं रुका. जुलाई तक उसके शालिनी का पीछा करने की बात सामने आई. और फिर 8 सितंबर को वह हुआ, जिसने इस पूरी कहानी को मर्डर में बदल दिया.

हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक शॉपिंग सेंटर के बाहर शालिनी अपनी कार के पास थीं. अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक, रोहित उनके पास पहुंचा. जब शालिनी ने वहां से बचकर निकलने की कोशिश की, तो आरोप है कि रोहित ने उनका पीछा किया और बंदूक निकालकर कई गोलियां चला दीं. शालिनी जमीन पर गिर गईं. विभाग के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने बेहद करीब से उनके सिर में एक और गोली मारी और वहां से अपनी कार में फरार हो गया. कुछ समय बाद अधिकारियों ने पता लगाया कि आरोपी की भी मौत हो चुकी है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, उसने खुद को गोली मार ली थी.

अमेरिका कब और कैसे पहुंचा था आरोपी?

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक, रोहित 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था. विभाग ने उसे भारत से आया अवैध प्रवासी बताया है और कहा है कि अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल ने उसे पकड़ा था, लेकिन बाद में राष्ट्रपति बाइडेन के प्रशासन के दौरान उसे रिहा कर दिया गया.

No comments