पहले खुद ही फाड़े कपड़े, फिर TT पर लगाया आरोप, ट्रेन में बिना टिकट पकड़ी गई महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा.
महिला का नाम राधिका तिवारी बताया गया है। वह अपनी छोटी बेटी के साथ सेकंड एसी कोच में बिना टिकट सवार थी।
ट्रेन में लड़की नहीं किया हंगामा
टिकट चेकिंग स्टाफ ने जब टिकट मांगा तो महिला ने टिकट बनवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह थर्ड एसी कोच में चली गई। वहां भी स्टाफ के बार-बार अनुरोध करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वीडियो में वह स्टाफ को धमकाती हुई दिखती है। वह अपना नाम राधिका तिवारी बताती है और दावा करती है कि उसका भाई भी बड़ा टीटीई है। वह परिवार को फोन करके कहती है कि टीटीई को फंसा देगी और बार-बार 'मेरा नाम भी राधिका ब्रांड नहीं' जैसे शब्द बोलती है।
महिला ही फाड़े खुद के कपड़े
सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब महिला ने खुद अपने कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और स्टाफ पर गलत व्यवहार का आरोप लगाने लगी। इतना ही नहीं वह गूगल पर रेलवे पुलिस का नंबर खोजती और अपशब्द कहती नजर आई। शुक्र है कि एक यात्री ने पूरा घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। स्टाफ ने भी अपनी सुरक्षा के लिए कैमरा ऑन रखा था।
पिता ने बिना टिकट ट्रेन में बिठाया
ट्रेन जब पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची तो रेलवे पुलिस की महिला टीम मौजूद थी। महिला को ट्रेन से उतारकर पूछताछ की गई। शुरू में वह इनकार करती रही कि उसने कपड़े नहीं फाड़े, लेकिन वीडियो साक्ष्य के सामने उसकी बात नहीं टिकी और उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि पिता ने उसे बिना टिकट ट्रेन में बिठाया था।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार महिला ने निर्धारित जुर्माना देकर टिकट बनवाया और आगे की यात्रा की अनुमति दी गई। इस घटना ने ट्रेन में टिकट जांच के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा और झूठी शिकायतों के मुद्दे को फिर से उठा दिया है। रेलवे ने पूरा वीडियो जारी कर दिया है, जिससे सच्चाई सामने आई।
No comments