Uttarakhand Weather: आज उत्तराखंड में बारिश के साथ बिजली भी करेगी परेशान, देहरादून, नैनीताल समेत इन 7 जिलों में अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.
इस दौरान पहाड़ी इलाकों में मौसम को लेकर खास सतर्क रहने की जरूरत है.
8 से 11 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा और चम्पावत समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने अलग-अलग दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट
8 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. प्रदेश के बाकी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दिन पहाड़ी जिलों और ऊधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहा. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया.
9 सितंबर को भी बारिश के आसार
9 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और चम्पावत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
10 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश
10 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. इसे देखते हुए 10 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
11 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
11 सितंबर को भी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गरज के साथ तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 11 सितंबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोग और यात्रा करने वाले लोग मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही बाहर निकलें.
No comments