Video Viral: 'मैं फौजी हूं, तेरी मां'. हेलमेट गिराया, गालियां दीं, बरसाए लात-घूंसे; हाथ जोड़कर 'सॉरी' भी बोला डिलीवरी बॉय, फिर भी नहीं थमी गार्ड की दबंगई!
Dehradun Ex-Army Man Assault Delivery Boy: देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून से एक रोंगटे खड़े करने वाली और गुस्से वाली घटना सामने आई है, जहां जोगीवाला इलाके में रिलायंस मॉल के पास एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी अकड़ दिखाते हुए एक डिलीवरी बॉय को लात-घूंसों से पीट दिया.
मामला तब शुरू हुआ जब डिलीवरी बॉय ऑर्डर पिक करने मॉल आया और गलती से दूसरे रास्ते से चला गया. खुद को एक्स-आर्मी मैन और फौजी बताने वाले उस गार्ड ने पहले तो गंदी-गंदी गालियां दीं, हेलमेट नीचे गिराया और फिर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. बेचारा डिलीवरी बॉय हाथ जोड़कर बार-बार सॉरी बोलता रहा, शांत रहने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उस गार्ड का दिल नहीं पसीजा. आसपास खड़े लोगों ने भी टोका, पर दबंगई जारी रही.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा दिखा रहे हैं. हालांकि पीड़ित की तरफ से थाने में कोई फॉर्मल कंप्लेंट नहीं आई है, पर नेहरू कॉलोनी थाने के इंचार्ज देवेंद्र चौहान ने साफ किया है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस एक्शन में आ गई है और छानबीन शुरू कर दी है.
रास्ते की भूल पर गार्ड की दादागिरी
जोगीवाला में रिलायंस मॉल के पास ऑर्डर पिक करने पहुंचे डिलीवरी बॉय से रास्तों की चूक हो गई. उसने तय एंट्री वाले रास्ते की बजाय किसी दूसरे रूट का इस्तेमाल कर लिया. इस बात पर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड भड़क गया और उसने फौजी बैकग्राउंड का दावा करते हुए सीधे उस डिलीवरी बॉय को घेर लिया. बिना किसी बात के बहस को तूल दिया गया और गार्ड का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
तेरी मां *#* दूंगा मैं आर्मी वाला हूं
देहरादून के जोगीवाला में खुद को आर्मी का जवान बताने वाले एक व्यक्ति ने एक डिलीवरी बॉय के साथ जमकर मारपीट की। डिलीवरी बॉय लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन व्यक्ति का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसे लात-घूंसों से पीटता रहा। pic.twitter.com/bEaCojPPF9
- Bhupi Panwar (@askbhupi)
सॉरी बोलता रहा लड़का, बरसाए लात-घूंसे
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि गार्ड ने पहले गालियां दीं और हेलमेट गिरा दिया. इसके बाद बिना सोचे-समझे लात-घूंसों की बरसात कर दी. बेचारा डिलीवरी बॉय लगातार हाथ जोड़कर सॉरी बोलता रहा, रुकने की मिन्नतें करता रहा, पर गार्ड की हेकड़ी कम नहीं हुई. आसपास मौजूद लोग भी देखते रह गए और टोकते रहे, लेकिन मारपीट रुकने का नाम नहीं ली. आखिर में सहमा हुआ लड़का बाइक पर बैठकर वहां से निकल गया.
बिना शिकायत के पुलिस आई रडार पर
सबसे हैरानी की बात यह है कि इस घटना के बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पर जब सोशल मीडिया पर यह खौफनाक वीडियो आग की तरह फैला, तो पुलिस हरकत में आ गई. नेहरू कॉलोनी थाना इंचार्ज देवेंद्र चौहान ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है. पुलिस अब अपने स्तर पर दबंग गार्ड की शिनाख्त और उसकी हरकतों की गहराई से जांच की और इसे गिरफ्तार कर लिया है. गार्ड का नाम 45 वर्षीय महेंद्र सिंह बताया जा रहा है. ताकि वर्दी के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले इस शख्स पर शिकंजा कसा जा सके.
No comments