Recent Posts

Breaking News

हमीरपुर: नाई निकला चिट्टा तस्कर, हमीरपुर में सैलून में काम करने वाले से पकड़ा लाखों का नशा..

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले कृष्णानगर में सैलून में काम करने वाले व्यक्ति से लाखों का चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा नगर में किराए के मकान से 30.43 ग्राम चिट्टा पकड़ा है तथा आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार रात के समय यह कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी के संपर्कों की तलाश कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह नशा किस-किस तक पहुंचाया जाना था। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से नशा तस्करों के मंसूबो पर भी कड़ा प्रहार हुआ है।

आरोपी से पूछताछ के दौरान भी कई अहम सुराग पुलिस को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से सैलून में काम कर रहा था, लेकिन कमाई का असली धंधा नशा तस्करी को बना रखा था। आरोपी की पहचान आकाश दीप सिंह निवासी मकबूलपुरा अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कब से इस काम को कर रहा था। 

सैलून की आड़ में चिट्टे के अंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, वहीं तीन अन्य मामलों में भी पुलिस एक दिन पूर्व कार्रवाई करते हुए नशा पकड़ चुकी है। एक महिला सब जेल हमीरपुर में अंडर ट्रायल अपने पति के लिए चिट्टा लेकर पहुंची थी, वहीं दो अन्य मामलों में भी नशा पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि सैलून में काम करने वाले व्यक्ति से चिट्टा पकड़ा गया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके संपर्कों का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

No comments