नीम करोली बाबा के कैंची धाम पर भक्तों का हुजूम देख विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, कहा- 'धर्म पर टैक्स लगता तो..'

नीम करोली बाबा के जीवन पर हाल में ही हनुमान अंश रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचा दी. लोग भी इस फिल्म को देख तारीफों के पुल बांधने लगे. अब इसी बीच नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम पर भक्तों का जनसैलाम उमड़ पड़ा.
जिसे देख विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
शुक्रवार को गांधी जयंती की छुट्टी थी और फिर शनिवार-रविवार का अवकाश. ऐसे में कई टूरिस्ट प्लेस से भीड़ भड़क्के के फोटो वीडियो वायरल हुए. इसी तरह नैनीताल से भी कुछ वीडियो देखने को मिले. जहां पैर रखने की जगह नहीं थी. यहीं का एक वीडियो डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया है और धार्मिक स्थल पर टैक्स लगाने की बात कही.
धार्मिक स्थल पर लगे टैक्स?
कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने वाले फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कैंची धाम का एक वीडियो शेयर किया. जहां नीम करोली बाबा के भक्तों का हुजूम देखने को मिला. इसी वीडियो को शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा:
अगर भारत सरकार धर्म पर टैक्स लगा पाती तो यकीनन भारत रातोंरात दुनिया का सबसे अमीर देश बन जाता. ऐसा इसलिए नहीं होता कि लोग टैक्स भरते. बल्कि लोग धर्म को छोड़कर प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन और उन्नति पर ध्यान देते. फिर वह अमीर बनने के लिए किसी चमत्कार या फिर दैवीय शक्तियों का इंतजार नहीं करते. बल्कि खुद मेहनत करते.
यूजर्स क्या बोले
अब इस वीडियो और फिल्ममेकर के कमेंट को देख लोगों ने अलग अलग तरह से रिएक्ट किया. एक ने लिखा कि सर हम आपसे ये उम्मीद नहीं कर रहे थे. इसलिए मैं आपको अनफॉलो करता हूं. बदले में विवेक अग्निहोत्री ने भी जवाब दिया और थैंक्यू लिखा. वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोग ही भारत के पिछड़े होने की मुख्य वजह हैं, तो बधाई हो-आपकी सोच वाकई "इतनी भी तेज नहीं" है.' वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जिन्होंने डायरेक्टर की बात से सहमति जताई.
कैंची धाम में लगा भक्तों का जमावड़ा
हनुमान अंश के बाद से कैंची धाम एक बार फिर भक्तों का मुख्य केंद्र बन रहा है. लोग खूब यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सिर्फ आमजन ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर्स से लेकर इंफ्लूएंसर और एक्टर्स तक यहां नजर आते हैं.
हनुमान अंश की सफलता
हनुमान अंश की बात करें तो फिल्म 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. महज 2 करोड़ के भीतर बनी ये फिल्म वर्ल्डवाइड 419 करोड़ रुपये का कारोबार अब तक कर चुकी है. अभी भी इसे दर्शक थिएटर्स में एन्जॉय कर रहे हैं.
No comments