सड़क पर लड़की की सुरक्षा का अनोखा इंतजाम, राइडर ने पूछा तो लड़की ने बताई ऐसी वजह, सुनकर चौंक जाएंगे आप

बेंगलुरु को देश के सबसे हाइटेक शहरों में गिना जाता है. यहां लड़कियां भी लड़कों की तरह अपने काम और पढ़ाई के लिए अकेले सफर करती हैं. हालांकि, शहर में महिलाओं की सुरक्षा और छेड़छाड़ से जुड़े मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं.
ऐसे में एक लड़की ने अपनी सुरक्षा के लिए अपनी स्कूटर पर ऐसा इंतजाम किया, जिसने सड़क पर सफर कर रहे एक राइडर का ध्यान खींच लिया. अब इसी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो Lokesh Solo Rider ने शेयर किया है. वीडियो में वह खुद बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान ट्रैफिक जाम में उनकी नजर एक लड़की के हेलमेट पर लगी एक डिवाइस पर पड़ी. डिवाइस देखकर वह थोड़े कन्फ्यूज हो गए और उनसे रहा नहीं गया. उन्होंने ट्रैफिक के बीच ही लड़की से पूछ लिया कि आखिर हेलमेट पर लगा यह डिवाइस है क्या.
लड़की ने हेलमेट में लगाया अजीब डिवाइस
लड़की ने बताया कि यह एक कैमरा है, बिल्कुल वैसा ही जैसा राइडर्स अपने सफर को रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद राइडर ने जब इसकी कीमत पूछी तो लड़की ने बताया कि यह कैमरा करीब 3000 रुपये का है. हालांकि, कैमरा क्यों लगाया गया है, इसकी वजह जानने के बाद पूरी बात का मतलब और साफ हो गया.
लड़की ने बताया कि पहले एक लड़का उन्हें फॉलो करता था. इसी वजह से वह अपने सफर के दौरान किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहतीं. इसलिए उन्होंने अपनी स्कूटर पर कैमरा लगवा लिया, ताकि रास्ते में अगर कोई परेशानी होती है तो उसे रिकॉर्ड किया जा सके. यानी उनके लिए यह कैमरा सिर्फ वीडियो बनाने का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से एक अतिरिक्त इंतजाम है.
राइडर ने इस छोटी सी बातचीत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींचने लगा. वीडियो देखने वाले कई यूजर्स कैमरे के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. कमेंट में लोग पूछ रहे हैं कि आखिर लड़की ने कौन सा कैमरा इस्तेमाल किया है.
कुछ यूजर्स ने इसे Qubo Bike Dashcam बताया. वहीं, कमेंट सेक्शन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई. एक यूजर ने कहा कि ऐसी परेशानी सिर्फ बेंगलुरु तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
No comments