Recent Posts

Breaking News

HP News: बीमारी से जंग हारीं बीएसएफ जवान, गगरेट की हैड कांस्टेबल का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

देश की सीमाओं की सुरक्षा और मातृभूमि की सेवा का संकल्प लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सेवाएं दे रहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जोह गांव की हैंड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का बीमारी के चलते निधन हो गया। जम्मू में बीएसएफ की 141वीं बटालियन में तैनात अंजना कुमारी ने सोमवार को अंतिम सांस ली।

 मंगलवार को उनके पैतृक गांव जोह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पति हैड कांस्टेबल राकेश कुमार भी बीएसएफ की 90वीं बटालियन में सेवाएं देते हुए वर्ष 2006 में मुर्शिदाबाद में बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कह गए थे। 

मंगलवार को खडक़ा कैंप से पहुंची बीएसएफ की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। अंजना कुमारी अपने पीछे दो बेटे शुभम और अभिषेक छोड़ गई हैं। इस दुखद घड़ी में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया, पूर्व प्रधान मेहर चंद, वर्तमान पंचायत पदाधिकारी एवं प्रशासन के प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

No comments