Recent Posts

Breaking News

HP News: नवरात्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस को शाबाशी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने थपथपाई पीठ

नवरात्र पर हिमाचल के पांचों शक्तिपीठों समेत प्रमुख सात मंदिरों में नौ दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। नौ दिनों की इस अवधि में प्रदेश के इन प्रमुख सात मंदिरों में सवा दस लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर पर शीश नवाया। 

सबसे अधिक श्रद्धालु श्रीनयनादेवी जी मंदिर में चार लाख के आसपास दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए हिमाचल पीठ की पुलिस थपथपाई है। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के तहत नवरात्र पर हिमाचल के प्रमुख सात मंदिरों में कुल 10,25,726 श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।

देश के कोने-कोने से श्रद्धालु इन मंदिरों में पहुंचे और नौ दिनों की इस अवधि में 1,04,520 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। श्रीनयनादेवी जी मंदिर में सर्वाधिक 3,95,226, ज्वालामुखी में 1,80,000, चिंतपूर्णी में 1,39,000, बाला सुंदरी में 1,06,600, चामुंडा मंदिर में 70,500, बज्रेश्वरी मंदिर में 69,400 और श्री बगलामुखी जी मंदिर में 65,000 दर्ज किया गया है।

पर्यटकों से अपील

मुख्यमंत्री सुक्खू ने नागरिकों एवं प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि पुलिस, अग्निशमन या एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सहायता की आवश्यकता होने पर वे 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन हेल्पलाइन ईआरएसएस-112 का उपयोग करें।

डीजीपी ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्स

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार का प्रोत्साहन पुलिस बल को जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पण, संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने नवरात्र के दौरान व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पर्यवेक्षण अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।

No comments