प्रेमी प्रेमिका से मिलने गया , पल्ले पड़ गई दुल्हन, UP में इलू-इलू कपल का पकड़कर कराया 'बियाह'.

अंबेडकरनगर : यह उत्तर प्रदेश है साहब… यहां अगर चोरी छिपे मिलेंगे तो पकड़े जाने पर आपको सजा नहीं दी जाएगी बल्कि आपको पकड़कर शादी करवा दी जाएगी. यह बात सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है बल्कि यह बात हकीकत में देखी जा रही है.
वैसे भी शादी का सीजन आने वाला ही है. बिहार का फेमस पकड़ौआ विवाह का मामला यूपी में भी देखा गया. यहां के अंबेडकरनगर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया.
इसके बाद गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने युवक को घेरकर जब पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग की बात सामने आई. सामाजिक बदनामी और मामले को तूल देने के बजाय घरवालों ने आपसी सहमति से मौके पर ही दोनों की शादी करा दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर-महिमापुर-रुचनपुर गांव का है. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई. इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए. मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई. समझौते और आपसी सहमति के बाद परिजनों ने प्रेमी जोड़े की शादी कराने का फैसला लिया.
इसके बाद परिवार के लोगों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. परिवारों की सहमति से हुई इस शादी की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है. शुरुआत में लड़के के परिवार वाले इस अचानक हुए घटनाक्रम से हिचकिचा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के सामूहिक निर्णय के आगे उनकी एक न चली. अंत में, ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को युवक के परिवार को सौंप दिया.
No comments