UPI यूजर को बहुत बड़ा झटका! 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नियम से मचेगी खलबली

भारत ने पिछले एक दशक में दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल क्रांति यूपीआई (UPI) के रूप में देखी है। एक ऐसी तकनीक जिसने देश के सबसे गरीब रेहड़ी-पटरी वाले से लेकर बड़े-बड़े मॉल तक और आम आदमी की आदत को पूरी तरह बदल दिया है।
अब लोग अपना बटुआ घर छोड़कर सिर्फ स्मार्टफोन लेकर बाहर निकलने लगे हैं। लेकिन 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहे एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के नए नियमों ने देश के इस सबसे सफल डिजिटल ढांचे और आम जनता के भरोसे की बुनियाद को हिलाकर रख दिया है।
बाजार में क्यों फैल रहा है अविश्वास?
बाजार में इस समय एक गहरा अविश्वास फैलता जा रहा है। सरकारी मीडिया पर जो सफाइयां पेश की जा रही हैं, वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर और हास्यास्पद लग रही हैं। नीति-निर्माताओं को इन कड़वे सच और संभावित खतरों को तुरंत समझने की जरूरत है। सरकारी चैनलों पर यह तर्क दिया जा रहा है कि यूपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर को चलाने का खर्च बहुत अधिक है, लेकिन यह सवाल कोई नहीं उठा रहा है कि सरकार की अपनी जेब में यह पैसा कहां से आता है? यह पैसा देश की इसी आम जनता और मध्यम वर्ग के इनकम टैक्स और जीएसटी के रूप में आता है।
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ और सरकारी बचत
जब देश की जनता पहले से ही इतना भारी टैक्स दे रही है, तो डिजिटल भुगतान जैसी बुनियादी सेवा को पूरी तरह मुफ्त बनाए रखना सरकार की सीधी जिम्मेदारी होनी चाहिए। यूपीआई के आने से फिजिकल कैश का सर्कुलेशन बहुत कम हुआ है। आपको बता दें कि आरबीआई (RBI) को हर साल हजारों करोड़ रुपये नए नोट छापने, सिक्कों की ढलाई करने, फटे नोटों को नष्ट करने और सुरक्षित कैश वैन चलाने में खर्च करने पड़ते थे।
इस डिजिटल क्रांति ने सरकार के इस सालाना खर्च में जो हजारों करोड़ रुपये की सीधी बचत कराई है, उसका एक हिस्सा इस तकनीक को हमेशा मुफ्त रखने में क्यों इस्तेमाल नहीं किया जा सकता? डिजिटल पेमेंट की पारदर्शिता के कारण आज भारत का असंगठित बाजार संगठित हो रहा है। यही वजह है कि सरकार का जीएसटी कलेक्शन हर महीने 2 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर को छू रहा है। जो तकनीक सरकार को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचा रही है, उसी के संचालन के नाम पर अब व्यापारियों और अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों पर बोझ डालना एक बड़ा आर्थिक विरोधाभास है।
क्या दोबारा लौट आएगी कैश इकोनॉमी?
भारत का उपभोक्ता और व्यापारी दोनों ही बेहद समझदार हैं। यदि व्यापारियों ने एमडीआर (MDR) से बचने के लिए ग्राहकों को ‘कैश डिस्काउंट’ देना शुरू कर दिया, तो ग्राहक शिकायत करने नहीं जाएगा बल्कि वह खुशी-खुशी नकद भुगतान करना शुरू कर देगा। व्यापारी 2000 रुपये से कम के छोटे और विभाजित बिल बनाने लगेंगे। इससे बैंकिंग सिस्टम पर भी बहुत बड़ा खतरा मंडराने लगा है। वह वेतनभोगी मध्यम वर्ग जो अपनी सैलरी बैंक खातों में सुरक्षित रखकर डिजिटल खर्च करता था, वह असुरक्षा और अविश्वास के कारण महीने के पहले ही हफ्ते में बैंक से अपना सारा पैसा नकद निकालकर घर में रख लेगा।
इससे बैंकों में नकदी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। बैंकों के पास आगे लोन देने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं बचेगा, जिससे देश में ब्याज दरें काफी महंगी हो जाएंगी। देश एक बार फिर 100% कैश इकोनॉमी और ब्लैक मनी के पुराने दौर में वापस लौट सकता है। जानकारों का मानना है कि इस फैसले को पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सरकार के अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा साबित हो सकता है। इससे जनता में भारी रोष पैदा हो सकता है जो सरकार की साख को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
यूपीआई को पब्लिक यूटिलिटी बनाने की मांग
देश और सरकार दोनों के हित में एकमात्र उपाय यही है कि यूपीआई को आधिकारिक तौर पर ‘पब्लिक यूटिलिटी’ यानी अनिवार्य सरकारी सेवा घोषित किया जाए और इस पर कभी भी कोई चार्ज न लगाया जाए। यह तथ्य भी अपनी जगह बिल्कुल सही है कि पिछले सिर्फ 9 महीनों में यूपीआई ने 200 बिलियन यानी 20 अरब से ज्यादा ट्रांजेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।
वित्त वर्ष 2026 में जनवरी से सितंबर तक डिजिटल पेमेंट नेटवर्क ने कुल 205.24 अरब ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए हैं। सरकार का ऐसा मानना है कि 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू होने के बाद भी यूपीआई ट्रांजेक्शन में कोई बड़ी कमी नहीं आएगी, क्योंकि डिजिटल पेमेंट करना अब लोगों की रोजमर्रा की आदत बन चुका है। यह त्योहारों की बड़ी खरीदारी के दौरान भी काफी सुविधाजनक रहेगा क्योंकि लोग शॉपिंग के लिए भारी-भरकम कैश ले जाना पसंद नहीं करते। हालांकि, इस नए नियम के तहत एमडीआर की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है।
No comments