Recent Posts

Breaking News

Viral Video: वो शादी नहीं कर रहा है ना.. ChatGPT को इंसान समझकर बात करने लगीं नानी, फिर जो हुआ वो दिल छू लेगा..

 

वो शादी नहीं कर रहा है ना.. ChatGPT को इंसान समझकर बात करने लगीं नानी, फिर जो हुआ वो दिल छू लेगा.


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नानी और चैटजीपीटी की बातचीत वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वजह कोई बड़ी टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि नानी की वह मासूमियत है, जिसमें उन्हें लगता है कि चैटजीपीटी के दूसरी तरफ कोई इंसान उनसे बात कर रहा है।

वीडियो में उनकी पोती इस गलतफहमी को दूर नहीं करती और बातचीत धीरे-धीरे शादी से जुड़े सवालों तक पहुंच जाती है। आगे देखें वायरल वीडियो और नानी की चैटजीपीटी से क्यूट बातचीत।

अभिरुचि भट्टी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने बताया कि उनकी नानी चैटजीपीटी से इस भरोसे के साथ बात कर रही थीं कि सामने कोई वास्तविक व्यक्ति है और उन्होंने उन्हें सच बताने की हिम्मत नहीं की। वीडियो की शुरुआत में नानी अपनी पोती से आशु के लिए देखी जा रही एक लड़की के बारे में बात करती नजर आती हैं। वह पूछती हैं कि लड़की विदेशी है या नहीं और क्या उसे हिंदी बोलनी आती है। इसी बीच चैटजीपीटी बातचीत में शामिल होता है और 'हैलो' कहता है। नानी भी सहजता से जवाब देती हैं। एआई अपना परिचय देते हुए कहता है कि अगर वह कुछ पूछना या बात करना चाहें तो वह सुनने के लिए मौजूद है।

इसके बाद पोती चैटजीपीटी से कहती है कि वह नानी से पूछे कि वह कैसी हैं। एआई पूछता है, "कैसे हो आप? ठीक हो?" नानी का जवाब आता है, "हां, बिल्कुल." बातचीत और दिलचस्प तब हो जाती है जब पोती बताती है कि सामने अभिषेक की दादी बैठी हैं। चैटजीपीटी भी उसी अंदाज में जवाब देता है और कहता है कि अगर वह कुछ कहना या पूछना चाहें तो वह मौजूद है। फिर पोती समझाती है कि नानी शादी को लेकर पूछ रही हैं कि क्या इस बारे में कुछ बात करनी है। इसी दौरान नानी पूछती हैं, "क्या बोलता?" आखिर में वह अपनी चिंता बेहद सहज अंदाज में जाहिर करती हैं, "दोनों खुश रहने चाहिए. वो शादी नहीं कर रहा है ना जी?" पोती जवाब देती है, "हां." नीचे देखें वायरल वीडियो-

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने नानी के अंदाज और उनकी सादगी को खूब पसंद किया। कई यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा और भावुक पल बताया। किसी ने उनकी मासूमियत की तारीफ की तो किसी ने लिखा कि ऐसी पीढ़ी की सादगी अब कम ही देखने को मिलती है। एक कमेंट में यह भी कहा गया कि वीडियो देखकर रोने का मन हो गया। हालांकि, हर किसी को यह मजाक ठीक नहीं लगा। कुछ यूजर्स ने नानी को बिना बताए चैटजीपीटी से बातचीत करवाने पर आपत्ति जताई और इसे प्रैंक जैसा बताया।

No comments