Recent Posts

Breaking News

तुलसी विवाह 2026: नवंबर में कब है तुलसी-शालिग्राम विवाह? नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

 


तुलसी विवाह 2026: नवंबर में कब है तुलसी-शालिग्राम विवाह? नोट करें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Khabar India TV

Khabar India TV

• 1hr

  • Facebook
  • X (formerly Twitter)
  • WhatsApp

हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को माता तुलसी का भगवान शालिग्राम से विवाह कराया जाता है। वहीं कई क्षेत्रों में तुलसी विवाह का उत्सव पूरे 5 दिनों तक चलता है जिसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी से होती है और समापन कार्तिक पूर्णिमा पर।

कहते हैं तुलसी विवाह कराने से कन्यादान के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि बढ़ती है। जिन परिवारों में वैवाहिक जीवन में समस्या हो या जिनकी शादी में बाधाएं आ रही हों उनके लिए तुलसी विवाह का आयोजन फलदायी साबित होता है। कहते हैं इससे विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाता है। चलिए जानते हैं इस साल तुलसी विवाह कब कराया जाएगा।

2026 में तुलसी विवाह कब है

पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर 2026 (शनिवार) को कार्तिक शुक्ल द्वादशी पर तुलसी विवाह का मुख्य आयोजन होगा। अधिकांश लोग इसी दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराते हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में यह उत्सव देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा तक 5 दिनों तक चलता है, जहां लोग अपनी मान्यता अनुसार एकादशी या इन 5 दिनों में से किसी भी शुभ दिन तुलसी विवाह रचाते हैं।

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2026

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर 2026 की शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। जबकि गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

तुलसी विवाह कैसे करते हैं?

  • तुलसी के पौधे को घर की छत, आंगन या पूजा स्थल पर एक साफ चौकी पर रखें।
  • फिर तुलसी के गमले के चारों तरफ गन्ने से सुंदर मंडप बनाएं और उस पर हल्दी का लेप जरूर लगाएं।
  • इसके बाद तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम भगवान को विराजित करें। अगर शालिग्राम जी न हो तो भगवान विष्णु की प्रतिमा भी रख सकते हैं।
  • फिर तुलसी माता को सुहाग सामग्री अर्पित करें और उन्हें चुनरी पहनाएं।
  • फिर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम को फूल-माला पहनाएं।
  • भगवान शालिग्राम को हल्दी चंदन का लेप लगाएं।
  • फिर परिवार का कोई पुरुष सदस्य शालिग्राम भगवान को हाथ में लेकर तुलसी जी की 7 बार परिक्रमा लगाए।
  • अंत में कपूर और धूप जलाकर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की आरती करें और भोग लगाएं।

तुलसी विवाह का महत्व

ऐसी मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन में धन समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। यह भी मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति भी आती है।

No comments