मेरा कप्तान... पंजाब किंग्स से जुड़ते ही कप्तानी पर हार्दिक पांड्या का पहला रिएक्शन, जानें किसके हाथ में होगी टीम की कमान

नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच सीजन की सबसे बड़ी डील हो गई है. इस ट्रेड डील के तहत हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस से 18 करोड़ रुपए की फीस लेकर पंजाब किंग्स में शामिल हुए हैं.
वहीं,पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में शामिल किए गए हैं. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान भी थे, ऐसे में पंजाब में आने के बाद उनकी कप्तानी को लेकर खूब चर्चा थी कि क्या पंजाब किंग्स में उन्हें कप्तानी मिलेगी?
हालांकि, हार्दिक ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट से पंजाब किंग्स में कप्तानी किसके पास रहेगी, इस तरह की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. हार्दिक ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "मेरा कप्तान श्रेयस, मेरा कोच रिकी और मेरी टीम पूरा पंजाब. मैं आपके साथ खड़ा हूं." हार्दिक के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि पंजाब किंग्स में कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास ही रहेगी.,

हार्दिक पांड्या का इंस्टाग्राम पोस्ट
कप्तानी की शर्त पर मुंबई इंडियंस में लौटे थे हार्दिक
बता दें कि हार्दिक पांड्या जब मुंबई इंडियंस में वापस आए थे, तो उनकी फीस के साथ कप्तानी की भी एक शर्त थी. मुंबई ने अपने पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर हार्दिक को सौंपी थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. ऐसे में जब हार्दिक की पंजाब के साथ ट्रेड डील हो रही थी, तो सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की थी कि क्या वह एक बार फिर से कप्तानी की मांग करेंगे?
हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. हार्दिक अब श्रेयस की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं. अय्यर को जब कप्तानी मिली थी, तो उन्होंने अपने पहले ही सीजन में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया था. ऐसे में कप्तानी में फेरबदल करना पंजाब किंग्स के संतुलन को बिगाड़ सकता है. दूसरी ओर, अगर हार्दिक सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे, तो उन पर कप्तानी का अतिरिक्त दबाव भी नहीं रहेगा.
No comments