मौत से ठीक पहले मरीज ने नर्स से कहे 6 शब्द, सुनकर महिला ने तुरंत छोड़ दी नौकरी!

अस्पताल बाहर से जितना शांत दिखता है, अंदर से उतना ही डरावना हो सकता है. वहां कई ऐसे राज दबे होते हैं, जिनको जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. हाल ही में एक नर्स ने ऐसा ही एक डरावना किस्सा शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसे पढ़कर लोगों की नींद उड़ गई है. महिला ने दावा किया कि एक मरीज ने मरने से ठीक पहले उससे कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उसने तुरंत नौकरी छोड़ दी.
रात के ढाई बजे शुरू हुआ खौफ का खेल
डेली स्टार यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ये डरावनी घटना तब सामने आई, जब टिकटॉक पर मारिसा नाम की एक यूजर @marisaalsharif ने मेडिकल स्टाफ से उनके सबसे डरावने अनुभव के बारे में पूछा. इस पर एक नर्स ने जो कहानी सुनाई, उसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया.
घटना रात करीब ढाई बजे की है. अस्पताल के एक कमरे में भर्ती महिला मरीज अचानक एक खाली कुर्सी को टकटकी लगाकर देखने लगी. नर्स ने पूछा, क्या हुआ है? तो मरीज डरते हुए बोली, क्या तुम इस कुर्सी को घुमा सकती हो?
वजह पूछने पर महिला ने जो बताया, उसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. उसने कहा, इस पर बैठा छोटा बच्चा मुझे लगातार घूर रहा है और मुस्कुरा रहा है. मुझे उसके बहुत सारे दांत पसंद नहीं आ रहे हैं. नर्स ने इसे मरीज का वहम समझा और कुर्सी को दीवार की तरफ घुमाकर वहां से चली गई.
20 मिनट बाद बजा मरीज का कॉल बेल और फिर कही वो बात
करीब 20 मिनट बाद उस मरीज का इमरजेंसी कॉल बेल बजा. नर्स दौड़कर अंदर पहुंची, तो महिला बुरी तरह रो रही थी. उसने कांपते हुए कहा, तुम्हें उस कुर्सी को नहीं घुमाना चाहिए था. जब नर्स ने वजह पूछी, तो उस मरीज ने मरने से ठीक पहले 6 डरावने शब्द कहे- ‘क्योंकि अब वह तुम्हारे पीछे खड़ा है.’
रिपोर्ट के मुताबिक, फिर क्या था? डर के मारे नर्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके कुछ ही घंटों बाद सुबह करीब 3:17 बजे उस मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई.
तकिए के नीचे मिला डरावना नोट
जब नर्स उस कमरे को साफ कर रही थी, तो उसे मरीज के तकिए के नीचे एक मुड़ा हुआ कागज मिला. उस पर लिखा था, वह कोई छोटा बच्चा नहीं है. वह सिर्फ नीचे झुक जाता है, ताकि तुम उसका चेहरा देख सको.
इस घटना का कनेक्शन तीन महीने पहले उसी कमरे में मरी एक 7 साल की बच्ची की मौत से भी जुड़ा. ये जानकर अस्पताल का स्टाफ भी सन्न रह गया. इस पूरी घटना से अंदर तक हिल चुकी नर्स ने अस्पताल में अपनी नौकरी हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया. लेकिन हैरानी तब और बढ़ गई, जब आखिरी दिन निकलते वक्त सिक्योरिटी गार्ड ने उससे पूछा, ये छोटा बच्चा हमेशा तुम्हारे पीछे-पीछे कॉरिडोर में क्यों घूमता है? ये सुनकर नर्स ने वहां से तुरंत निकलने में ही भलाई समझी.
क्या यह कहानी सच है?
इस कहानी का कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है. यह एक नर्स के दावे पर आधारित है. लेकिन यह कहानी लोगों को डरा भी रही है और सोचने पर भी मजबूर कर रही है.
No comments