Recent Posts

Breaking News

HP Weather: दिवाली से पहले हिमाचल के मौसम पर बड़ा अपडेट, 9 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी को लेकर आई खबर


हिमाचल प्रदेश में त्योहारी सीजन में आगामीी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में 9 नवम्बर तक बर्फबारी और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। हालांकिए राज्य में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को लाहौल.स्पीति जिले के कुकुमसेरी और केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। 

कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं केलांग में पारा माइनस में रहा। दूसरी ओर प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी सुबह और रात के समय ठंड बढऩे लगी है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को मौसम साफ रहा और दिन के समय धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। 

मंडी जिले के सुंदरनगर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां दृश्यता घटकर 600 मीटर रह गई। कोहरे के कारण सुबह के समय आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता प्रभावित हुई। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फिलहाल बर्फबारी की संभावना नहीं है। 

बारिश और बर्फबारी नहीं होने के बावजूद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। खासकर जनजातीय क्षेत्रों और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान लगातार कम हो रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम शुष्क रहने के बीच न्यूनतम तापमान में उतार.चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।

No comments