Recent Posts

Breaking News

ये तीन बैंक डूबे तो हिल जाएगा देश, SBI के साथ दो दूसरे बैंक कौन से, जानिए.

 

ये तीन बैंक डूबे तो हिल जाएगा देश, SBI के साथ दो दूसरे बैंक कौन से, जानिए


नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक ने आज, 23 नवंबर को देश के सबसे बड़े बैंकों यानी डोमेस्टिक सिस्टमेटिकली इंपॉर्टेंट बैंक्स (D-SIBs) की लिस्‍ट जारी कर दी है. ये वो बैंक हैं यदि इनमें से किसी एक पर भी संकट आया या यह डूबा, तो पूरे देश की वित्तीय व्यवस्था और अर्थव्यवस्था बुरी तरह हिल सकती है.


आरबीआई ने वर्ष 2026 के लिए भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC) और (ICICI) बैंक को डी-सिब्‍स बैंक का तमगा दिया है. ये तीनों बैंक भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए इतने विशाल और अहम हैं कि इन्हें 'टू बिग टू फेल' (Too Big To Fail) यानी इतने बड़े कि डूब नहीं सकते माना गया है.

D-SIB फ्रेमवर्क के तहत भारतीय रिजर्व बैंक देश के उन बैंकों की पहचान करता है, जिनका आकार, कारोबार और बैंकिंग सिस्टम में दखल इतना बड़ा है कि उनके विफल होने से पूरी अर्थव्यवस्था पर संकट आ सकता है. 

ऐसे बैंकों को सुरक्षित रखने के लिए आरबीआई उन पर सामान्य बैंकों के मुकाबले ज्यादा सख्त निगरानी रखता है. केंद्रीय बैंक ने 22 जुलाई 2014 को यह फ्रेमवर्क लागू किया था. इस लिस्ट में सबसे पहले 2015 में एसबीआई को शामिल किया गया था. 2016 में आईसीआईसीआई बैंक और 2017 में एचडीएफसी बैंक को डी-सिब बैंक का दर्जा मिला.

किस बैंक को रखना होगा कितना एक्स्ट्रा पैसा?

इन तीनों बैंकों को किसी भी आपातकालीन आर्थिक संकट या नुकसान से बचाने के लिए आरबीआई ने इनके लिए कैपिटल कंजर्वेशन बफर के अलावा कुछ अतिरिक्त पूंजी (CET1) अपने पास सुरक्षित रखना अनिवार्य किया है. 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के आधार पर तय नई श्रेणी में इन बैंकों की स्थिति पिछले साल जैसी ही रखी गई है:-

  • SBI (बकेट-4): देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक को बकेट-4 में रखा गया है. इसके तहत SBI को अपनी रिस्‍क वेटेड एसेट्स(RWAs) के 0.80% के बराबर अतिरिक्त पूंजी बनाए रखनी होगी.
  • HDFC बैंक (बकेट-2): निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक को बकेट-2 में बरकरार रखा गया है, जिसके लिए 0.40% अतिरिक्त CET1 पूंजी रखना अनिवार्य है.
  • ICICI बैंक (बकेट-1): इसे बकेट-1 में रखा गया है और इसे अपनी जोखिम-भारित परिसंपत्तियों के 0.20% के बराबर एक्स्ट्रा पूंजी सुरक्षित रखनी होगी.

कैसे काम करता है एसबीआई का 5-बकेट सिस्टम?

आरबीआई ने इन महत्वपूर्ण बैंकों के सिस्टम इंपॉर्टेंस स्कोर (SIS) के आधार पर कुल पांच बकेट निर्धारित किए हैं. इन बकेट्स के तहत बैंकों को 0.20% से लेकर 1% तक अतिरिक्त पूंजी रखनी होती है. बैंक जिस ऊंचे बकेट में होगा, उसे उतना ही ज्यादा एक्स्ट्रा पैसा रिजर्व रखना पड़ेगा. हालांकि, 2026 की सूची में किसी भी बैंक को बकेट-3 या बकेट-5 में शामिल नहीं किया गया है.

No comments