Recent Posts

Breaking News

Himachal: नड्डा की ताजपोशी पर हिमाचल भाजपा नेताओं की दिल्‍ली में नाटी, जयराम, शांता और धूमल ने दी बधाई

नड्डा की ताजपोशी पर हिमाचल भाजपा नेताओं की दिल्‍ली में नाटी, जयराम, शांता और धूमल ने दी बधाई


जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने पर दिल्‍ली में नाटी और हिमाचली गीतों पर पार्टी कार्यकर्ता झूम उठे। हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर राजीव बिंदल और नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया दिल्‍ली में नड्डा की नियुक्‍ित के बाद झूम उठे। चंबा की आर की नदिया पार गाने को गुनगुनाते हुए ढोल की थाप पर दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ झूमते दिखे। दोनों नेताओं के नाचने का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्‍ली में सोमवार को जगत प्रकाश नड्डा के भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुने जाने पर उन्‍हें पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर बधाई देते हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर उन्‍हें बधाई दी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मंत्री और कई विधायक भी दिल्‍ली में ही मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के अधिकतर नेता दिल्‍ली में मौजूद थे।

No comments