Mandi: सुंदरनगर ! 100 कार्यकर्ता विधायक विनोद कुमार की नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे
सुंदर नगर ! दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ताजपोशी के लिए छोटे से प्रांत हिमाचल प्रदेश के नाचन विधानसभा क्षेत्र से उनके आगमन के लिए 100 भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधायक विनोद कुमार की नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे।
विधायक विनोद कुमार का कहना है कि यह छोटे से प्रांत हिमाचल के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े दल का नेतृत्व करने का मौका हिमाचल प्रदेश के छोटे से प्रांत को जगत प्रकाश नड्डा के रूप में मिला है। उन्होंने कहा है कि जगत प्रकाश नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जहां छोटे से प्रांत हिमाचल प्रदेश का नाम पूरे विश्व के पटल पर रोशन हुआ है ।
वहीं दूसरी ओर हिमाचल को इतना बड़ा दायित्व मिलने से पार्टी और सशक्त होगी । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी जगत प्रकाश नड्डा के ऊपर विश्वास जताने पर आभार प्रकट किया है और आशा जाहिर की है कि बूथ स्तर से प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए रात दिन एकजुट होकर कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र से 100 की तकरीबन कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हिमाचल प्रदेश से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
No comments