Recent Posts

Breaking News

Kangra: महिला खेतों में गई की संदिग्ध मौत


Image result for images of women death


शाहपुर थाना के अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना प्रभारी शाहपुर हेम राज ने बताया कि इस थाना के अंतर्गत एक 52 वर्षीय महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोज की तरह रविवार सुबह यह महिला खेतों में गई, जहां उसे चक्कर आ गया।

 उसके परिजन उसे उपचार के लिए कांगड़ा के एक निकटवर्ती गांव के निजी अस्पताल ले आए, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया। महिला की टांडा पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मौत के कारणों का पता न होने के कारण महिला का पोस्टमार्टम धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा।

No comments