Recent Posts

Breaking News

Mandi: सेना ने कहा- जिंदगी इंतजार करेगी, कश्मीर में फंसा फौजी ‘दूल्हा’ जल्द पहुंचेगा घर


देश की रक्षा में कश्मीर में तैनात हिमाचल प्रदेश के फौजी को देश सलाम कर रहा है. सेना की ओर से ट्वीट करने के बाद लोगों ने जवान के जज्बे के सलाम किया है. दरअसल, मंडी के धर्मपुर के सिद्धपुर इलाके के फौजी सुनील (26) कश्मीर में बर्फबारी के चलते घर नहीं पहुंच पाए और इस कारण उनकी शादी टालनी पड़ी.

यह है मामला 15 जनवरी को सुनील की शादी तय हुई थी और 16 को उनकी बारात लडभरोल इलाके में जानी थी. लेकिन, कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते वह समय पर घर नहीं पहुंच सके थे. बताया जा रहा है कि अब मंगलवार यानी 21 जनवरी को सुनील घर पहुंचेंगे और शादी के लिए नया मुहूर्त और तारीख तय होगी.

No comments