Recent Posts

Breaking News

Mandi: डॉक्टर व इंजीनियर से पहले बच्चों को अच्छा इन्सान बनाना जरूरी - दर्शन लाल



Image result for मंडी ! डॉक्टर व इंजीनियर से पहले बच्चों को अच्छा इन्सान बनाना जरूरी - दर्शन लाल

Mandi: डॉक्टर व इंजीनियर से पहले बच्चों को अच्छा इन्सान बनाना जरूरी है । यह बात सनराईज पब्लिक स्कूल खत्रवाङी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सामाजिक जागरण मंच नाचन के अध्यक्ष दर्शन लाल ने कही । पाठशाला की प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा ने मुख्य अतिथि को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

 उन्होंने साल भर रही पाठशाला की उपलब्धियों को लेकर सालाना रेपोर्ट प्रस्तूत की   । इस अवसर पर मुख्यातिथी ने कहा कि आज बच्चों को डॉक्टर व इंजीनियर से जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए ।जिस के लिए हमे समाज में सामुहिक भागीदारी निभानी होगी।उन्होने कहा कि स्कूलों मे बच्चे समज की सबसे मूल्यवान पूँजी है ।जिसे सही दिशा की ओर ले जाने के लिए हमें प्रयास करने की जरूरत है ! । 

उन्होने इस अवसर पर विभिन क्षेत्रों मे अव्वल रहे बच्चों को मुख्यातिथी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । जिसमे लिस्ट के अनुसार इस अवसर पर मुख्य रूप से तीर्थ राम चौहान पाठशाला की चेयरमैन शकुन्तला कुमारी सुरेन्द्र कुमार नागेश्वर दत्त श्रवण कुमार महिला मंडल खत्रवाङी की प्रधान मीरा देवी रुक्मणी देवी देश राज शारदा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

No comments